CAT 2026 Exam : CAT 2026 के लिए 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगी परीक्षा


CAT 2026 Exam : देश के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में MBA करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आई है. भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही आवेदन से लेकर एडमिट कार्ड, परीक्षा और रिजल्ट तक का पूरा शेड्यूल भी घोषित कर दिया गया है, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे तय तारीखों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. यह परीक्षा देश के 21 IIMs समेत कई प्रतिष्ठित बिजनेस स्कूलों में प्रवेश का प्रमुख माध्यम है. 

कब से शुरू होंगे CAT 2026 के रजिस्ट्रेशन?

CAT 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे. परीक्षा से जुड़ा नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है. 

किन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन का मौका?

CAT 2026 के जरिए उम्मीदवारों को देश के 21 भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIMs) में प्रवेश का अवसर मिलेगा. इसके अलावा FMS दिल्ली, SPJIMR, MDI गुरुग्राम, IITs और IIFT जैसे प्रमुख बिजनेस स्कूलों में भी इसी परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाता है. 

CAT 2026 का पूरा शेड्यूल

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख 3 अगस्त 2026 है. वहीं आवेदन की लास्ट डेट 15 सितंबर 2026 है और एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख 4 नवंबर 2026 है. इसके अलावा परीक्षा की तारीख 29 नवंबर 2026 है. CAT 2026 का आयोजन 29 नवंबर 2026 को देश के लगभग 170 परीक्षा शहरों में किया जाएगा. परीक्षा तीन अलग-अलग सत्रों में आयोजित होगी. 

See also  ‘Can’t stop paper leaks, how will he halt war’: Congress targets PM Modi over NEET-UG paper leak

रिजल्ट कब आएगा और स्कोर कब तक मान्य रहेगा?

CAT 2026 का रिजल्ट जनवरी 2027 के पहले हफ्ते में जारी हो सकता है. परीक्षा का स्कोर 31 दिसंबर 2027 तक मान्य रहेगा.

यह भी पढ़ें – UPSC CMS 2026 एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त से होगी परीक्षा

कौन कर सकता है आवेदन?

CAT 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री होना जरूरी है. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 50 प्रतिशत नंबर या CGPA होनी चाहिए. SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत नंबर या  CGPA तय किया गया है. ग्रेजुएशन के लास्ट ईयर में पढ़ रहे छात्र और जिनका रिजल्ट आना बाकी है, वे भी तय शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. जिन उम्मीदवारों ने CA, CS, ICWA (CMA) या FIAI जैसी प्रोफेशनल योग्यता पूरी कर ली है या लास्ट ईयर में हैं, वे भी पात्रता शर्तें पूरी करने पर CAT 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.

रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है?

CAT 2026 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2,700 रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा. वहीं SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,350 तय किया गया है. 

यह भी पढ़ें – देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UPSC Success Story: How Visually Impaired Samyak Jain Became An IAS Officer With His Mother’s Support | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required