BPSC Exam Calendar 2026 : BPSC ने जारी किया नया एग्जाम कैलेंडर, 25 अक्टूबर को 72वीं CCE परीक्षा


BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा की तारीखों को लेकर तस्वीर अब काफी हद तक साफ हो गई है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपडेटेड एग्जाम कैलेंडर जारी किया है. लंबे समय से 72 वीं BPSC परीक्षा की नई तारीख का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को अब राहत मिली है.

नए कैलेंडर के मुताबिक 72वीं BPSC CCE की प्रारंभिक परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे स्थगित कर दिया गया था. आयोग ने कैलेंडर में कई अन्य भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट, परीक्षा और इंटरव्यू से जुड़ी तारीखें भी दी हैं. 

72वीं BPSC CCE की नई तारीख तय

72वीं BPSC Combined Competitive Examination यानी CCE के लिए कुल 1189 पद हैं. आयोग के नए कैलेंडर में इसकी प्रारंभिक परीक्षा की तारीख 25 अक्टूबर 2026 तय की गई है. पहले यह परीक्षा 26 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद स्टूडेंट्स नई तारीख का इंतजार कर रहे थे. अब नई तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवार अपनी तैयारी को नए शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ा सकते हैं.

71वीं BPSC को लेकर भी अपडेट

नए कैलेंडर में 71वीं BPSC CCE से जुड़ी जानकारी भी दी गई है. इसके तहत 71वीं CCE की मुख्य परीक्षा अगस्त-सितंबर 2026 में प्रस्तावित है. इस भर्ती के जरिए कुल 1,298 पदों पर नियुक्ति होनी है. वहीं District Statistical Officer और Assistant Director भर्ती का इंटरव्यू सितंबर 2026 में प्रस्तावित है. Auditor, Panchayati Raj Department के 102 पदों और Research Officer, Revenue Department के 3 पदों की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट अगस्त 2026 में आने की संभावना है. Prosecution Officer के 300 पदों का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम सितंबर 2026 में प्रस्तावित है.

See also  AIBE 21 Final Answer Key Releasing Today; When Will Results Be Declared? | Education and Career News

यह भी पढ़ें – IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल

4 अक्टूबर को होगी Project Manager परीक्षा

72वीं CCE के अलावा Industry Department में Project Manager के 9 पदों के लिए भी परीक्षा की तारीख घोषित की गई है. इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके अलावा कैलेंडर में 33वीं Bihar Judicial Services के 173 पदों की प्रारंभिक परीक्षा 30 मई 2026 और Lower Division Clerk के 26 पदों का टाइपिंग टेस्ट जनवरी 2026 में होने की जानकारी दी गई है.

सभी तारीखें हैं संभावित

BPSC ने साफ किया है कि जारी किए गए कैलेंडर में दी गई तारीखें संभावित हैं. जरूरत पड़ने पर किसी परीक्षा, रिजल्ट या इंटरव्यू की तारीख में बदलाव किया जा सकता है. इसलिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक सूचनाओं पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. नए कैलेंडर से 72वीं BPSC CCE की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए अपनी रणनीति और टाइम टेबल तय करने में मदद मिलेगी. वहीं दूसरी परीक्षाओं में शामिल स्टूडेंट्स को रिजल्ट और आगे की प्रक्रिया को लेकर भी अपडेट मिल गया है.

यह भी पढ़ें – MP NEET UG Merit List 2026 : MP NEET UG मेरिट लिस्ट 2026 जारी, ऐसे चेक करें स्टेट रैंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- यहां जानिए

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required