BPSC 72वीं भर्ती में बदलाव, डीएसपी के पद घटे, अब 1187 पदों पर भर्ती


बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़ा अपडेट आया है. बिहार लोक सेवा आयोग ने भर्ती की रिक्तियां में बदलाव किया है. आयोग की ओर से जारी नए नोटिस के अनुसार बिहार पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पदों की संख्या 22 से घटाकर 20 कर दी गई है. इस बदलाव के साथ 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के तहत होने वाली कुल भर्ती अब 1187 पदों पर होगी. 

DSP के पद हुए कम 

BPSC की ओर से जारी संशोधित सूचना के अनुसार मूल विज्ञापन में बिहार पुलिस सेवा के अंतर्गत डीएसपी के 22 पद निर्धारित किए गए थे. अब इन रिक्तियों को संशोधित करते हुए 20 पद कर दिया गया है. डीएसपी के पदों के लिए संशोधित डिटेल में जनरल के 10 पद है, जिनमें चार पद महिलाओं के लिए आरक्षित है. ईडब्ल्यूएस के 2, एससी के लिए 1 पद, एसटी के लिए 1 पद और ईबीसी के लिए पांच पद है. ईबीसी के 5 पदों में से दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित है, वहीं ओबीसी के लिए 1 पद निर्धारित हैं. इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 22 वर्ष है. 

अब 1187 पदों पर होगी भर्ती 

DSP की रिक्तियां में बदलाव के बाद 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत कुल रिक्तियों की संख्या 1187 हो गई है. यानी मई में जारी मूल विज्ञापन में बताए गए 1230 पदों की तुलना में अब कुल 43 पद काम रह गए हैं. आयोग के संशोधित नोटिस में यह भी स्पष्ट किया गया है कि विज्ञापन की बाकी शर्तों और नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

See also  UPPSC GIC Lecturer result 2026 declared for all 13 subjects; main exam qualifiers announced: Check steps to download here

ये भी पढ़ें-CBT मोड में होगी NEET-UG 2027 परीक्षा? नए टेस्टिंग सेंटर की तैयारी तेज

BPSC संशोधित रिक्तियां 2026

BPSC के संशोधित वैकेंसी को लेकर आयोग ने इससे पहले 44 गन्ना अधिकारी पदों की भर्ती प्रक्रिया से हटाया था. यह पद गन्ना उद्योग विभाग के तहत बताए गए थे. आयोग के अनुसार बिहार सुगरकेन डेवलपमेंट रूल्स 2025 के तहत गन्ना अधिकारी के पद असिस्टेंट डायरेक्टर, सुगरकेन डेवलपमेंट और इसी तरह के दूसरे पदों के अंतर्गत आते हैं. इन पदों की पात्रता और परीक्षा पैटर्न संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा से अलग है. इस वजह से इन 44 पदों को बीएससी 72वीं सीसीई भर्ती से बाहर कर दिया गया है. 

26 जुलाई को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा 

बीपीएससी ने 72वीं CCE की प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी. परीक्षा ऑफलाइन मोड में हुई थी. प्रीलिम्स में जनरल स्टडीज से एमसीक्यू वाले सवाल पूछे जाते हैं. परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है और इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाता है. गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है. प्रारंभिक परीक्षा स्क्रीनिंग चरण और इसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आगे बढ़ाया जाता है.

ये भी पढ़ें-DU में अब उम्र की बंदिश खत्म, रेगुलर स्टूडेंट्स के साथ चलेगी क्लास

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  DHSE Kerala Plus One result 2026: Official website down; alternative ways to check your marks

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required