Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट


बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में डिप्लोमा पास छात्रों के लिए बी-टेक के द्वितीय वर्ष यानी लेटरल एंट्री में नामांकन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद BCECEB आगामी 25 जुलाई को पहले राउंड के तहत आवंटित की गई सीटों का परिणाम Seat Allotment Result जारी करेगा. पर्षद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी अपना अलॉटमेंट रिजल्ट बीसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने पोर्टल लॉगिन के जरिए देख सकेंगे.

23 जुलाई तक चलेगी ऑनलाइन चॉइस फिलिंग

नामांकन प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन काउंसलिंग और चॉइस फिलिंग की शुरुआत 13 जुलाई से हुई थी. अभ्यर्थी 23 जुलाई तक बी-टेक द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए अपनी पसंद के कॉलेजों और शाखाओं का चयन यानी चॉइस फिलिंग कर सकते हैं. यह काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अंतर्गत संचालित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में सत्र प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है.

चॉइस लॉकिंग और प्रिंट सुरक्षित रखने के निर्देश

निर्धारित अंतिम तिथि 23 जुलाई तक चॉइस फिलिंग प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है

यदि कोई अभ्यर्थी समय रहते अपनी चॉइस लॉक नहीं करता है, तो अंतिम समय सीमा समाप्त होते ही सिस्टम द्वारा भरा गया विकल्प स्वतः लॉक हो जाएगा. सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने द्वारा भरे गए विकल्पों का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रख लें. मेरिट लिस्ट और छात्रों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ही 25 जुलाई को सीटों का आवंटन किया जाएगा.

See also  KCET 2026 counselling: Round 1 provisional seat allotment result tomorrow at cetonline.karnataka.gov.in

यह भी पढ़ें: QS Ranking 2027: पढ़ाई के लिए सियोल दुनिया का बेस्ट शहर, मुंबई भारत में नंबर-1 और दिल्ली सबसे किफायती स्टूडेंट सिटी

कम फीस में गुणवत्तापूर्ण इंजीनियरिंग शिक्षा का अवसर

राज्य के तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा उत्तीर्ण छात्रों के लिए यह एक बेहतर अवसर है, जहां वे सीधे बी-टेक के दूसरे वर्ष में दाखिला ले सकते हैं. बिहार सरकार द्वारा हाल के वर्षों में राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप योग्य शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं. इन सरकारी संस्थानों में छात्र बेहद नाममात्र के शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण उच्च तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर अपने करियर को बेहतर बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required