Australia जाने वाले Indian Students अलर्ट! Visa Fees बढ़ी, जानें जेब पर अब कितना पड़ेगा बोझ


ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने वाले भारतीय छात्रों को लिए बड़ी खबर सामने आई है। वहां की सरकार ने बड़ा झटका दिया है, अब ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करना और भी ज्यादा महंगा होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में विदेशी स्टूडेंट्स और पढ़ाई के बाद काम करने के लिए अप्लाई करने वालों की वीजा फीस में काफी बढ़ोतरी की है। 
दरअसल, इसका असर उन भारतीय छात्रों पर पड़ेगा, जो यहां पढ़ाई कर रहे हैं या फिर ऑस्ट्रेलियाई यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई सरकार के फैसले के खिलाफ यहां की यूनिवर्सिटीज और एजुकेशन से जुड़ी संस्थाओं ने कड़ा विरोध जताया है। 
उनका कहना यही है कि इस कदम से पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया की जगह की अहमियत कम हो जाएगी और वह बाकी देशों के साथ मुकाबले पीछे रह जाएगा। वहीं, होम अफेयर्स विभाग द्वारा घोषित नई फीस, इंटरनेशनल एजुकेशन सेक्टर से पहले से कोई बातचीत किए बिना 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई।
ऑस्ट्रेलिया में कितनी वीजा फीस बढ़ाई गई है?
– हायर एजुकेशन और वोकेशनल स्टूडेंट्स के लिए स्टूडेंट वीजा की एप्लिकेशन फीस  2,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.32 लाख रुपये) से बढ़कर 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) हो गई है। वहीं, ICEF मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार, ASEAN देशों के स्टूडेंट्स के लिए फीस 2,050 डॉलर रहेगी। असल में भारत  ASEAN का हिस्सा नहीं है, इसलिए भारतीयों को अब 2,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर वीजा फीस के तौर देने है। 
– इंग्लिश लैंग्वेज  (ELICOS) के छात्रों के लिए फीस बढ़कर 2,050 ऑस्ट्रलियाई डॉलर यानी के लगभग 1.35 लख रुपये होगी।
– अस्थायी ग्रेजुएट वीजा, जो कि पढ़ाई के बाद यहां काम करने के लिए मिलता है, इसकी फीस 4,600 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) से बढ़कर अब 5,750 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर यानी करीब 3.79 लाख रुपये हो गई है।
– इसके अलावा, पार्टनर वीजा की फीस भी 9,365 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर करीब 6 लाख रुपये से बढ़कर 11, 710 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 7.73 लाख रुपये) हो गई है।
 – एंप्लॉयर-स्पांसर्ड स्किल वीजा के लिए भी सैलरी लिमिट बढ़ चुकी है। वैसे ये वीजा तभी मिलेगा, जब सैलरी 79,499 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब 5.24 लाख रुपये ) होगी पहले सैलरी लिमिट 76,515 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर थी।  



Source link

See also  WBCHSE West Bengal Board HS 12th Result 2026 Live Updates: Uchch Madhyamik results today at wbchse.wb.gov.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required