Agniveer Rally 2026 Mistakes: भारतीय सेना ने जारी की एडवाइजरी, भर्ती के दौरान इन Mistakes से बचें उम्मीदवार


आर्मी में जाने का सपना संजोए सैकड़ों युवा कैंडिडेट्स अग्निवीर भर्ती की रैलियों में शामिल होते हैं। भारतीय सेना की ओर से जोन वाइज यह रैलियां संचालित हो रही हैं। लेकिन कुछ कैंडिडेट्स कंफ्यूज होकर या आने-जाने में ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिससे अभ्यर्थियों के सामने कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसा न हो इसके लिए आर्मी भी अपनी ओर से पूरा प्रयास कर रही है। इसलिए भारतीय सेना ने खुद उन गलतियों के बारे में बताया है, जिनको कैंडिडेट्स को करने से बचना चाहिए।
आर्मी अग्निवीर रैली के पहले, रैली के दौरान और बाद में उम्मीदवारों को किन गलतियों से बचना चाहिए, इसके बारे में सेना की ओर यह स्पष्ट किया गया है। ऐसे में जो भी कैंडिडेट्स आने वाले दिनों में अग्निवीर रैली में जा रहे हैं, वह भी सेना द्वारा बताई गई बातों का ध्यान रखें।

रैली से पहले और रैली के दौरान न करें ये गलतियां

गलत या फिर जाली डॉक्यूमेंट्स के साथ रैली में न जाएं।
स्पष्टीकरण के लिए भर्ती कार्यालय के स्टाफ के अलावा अन्य किसी व्यक्ति से संपर्क नहीं करना चाहिए।
हाल ही में अगर आपको कोई सेहत संबंधी परेशानी आ रही है या चोट लगी है, तो जब तक यह पूरी तरह से ठीक न हो जाए, तब तक रैली में न शामिल हों।
भर्ती में सेलेक्शन के नाम पर किसी व्यक्ति को पैसे आदि नहीं देने चाहिए। रैली के दौरान अजनबी या दलाल आदि के झांसे में नहीं आना चाहिए।
अपने ट्रेड या जिले के लिए आबंटित डेट पर ही रैली स्थल पर पहुंचें।
महंगे फोन या अन्य निजी सामान को अपने साथ नहीं लाएं।
अन्य कैंडिडेट्स या भर्ती स्टाफ के साथ झगड़ा या फिर बहस आदि न करें। महिलाओं के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न करें और न ही किसी तरह की असामाजिक एक्टिविटी में शामिल न हों।

रैली के बाद न करें ये चीजें

मेडिकल रिव्यू के लिए नामित सैन्य हॉस्पिटल पहुंचने में देर न करें।
CEE में देर से पहुंचना या फिर अनुपस्थित रहना। यह परिणाम सिर्फ आपके लिए है इसलिए अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को न भेजें।
ट्रेनिंग पर जाने में देर करना या फिर अनुपस्थित रहना आदि।

दलालों से सावधान- इंडियन आर्मी

बता दें कि आर्मी रिक्रूटमेंट रैली के समय कई फर्जी और झूठे लोग पैसे ऐंठने का प्रयास करेंगे। इसलिए कैंडिडेट्स को ऐसे लोगों से सावधान और सतर्क रहना जरूरी है। आर्मी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई आपसे कहता है कि वह आपका सेलेक्शन करवा दूंगा। या वह सेना की अधिकारियों को जानता हूं, पैसे दो और बाकी सब मुझ पर छोड़ दो। इस तरह की बातों से समझें कि वह व्यक्ति आपको फंसाने की कोशिश कर रहा है, सेलेक्शन के नाम पर किसी को पैसे न दें।



Source link

See also  NEET UG re-exam 2026 scorecard link at neet.nta.nic.in soon; how to download

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required