तेजी से बदल रहा ट्रेंड, आप भी हो जाइए तैयार… AI बॉट के साथ हो सकता है आपका अगला जॉब इंटरव्यू; ऐसे करें तैयारी

क्या आपने किसी नई नौकरी के लिए आवेदन किया है? अगर आपका चयन हो गया है, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा लिए जाने वाले इंटरव्यू के लिए तैयार हो जाइए। क्योंकि बहुत संभव है कि आपका अगला जॉब इंटरव्यू AI बॉट के साथ हो सकता है।

आजकल नौकरी की तलाश में कई लोग ऑनलाइन अप्लाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब कई कंपनियां उम्मीदवारों का शुरुआती इंटरव्यू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करवा रही हैं? AI जनरेटेड आवेदनों की बाढ़ के कारण रिक्रूटर्स AI टूल्स का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं।

AI इंटरव्यू क्या होता है?

AI इंटरव्यू आमतौर पर स्क्रीनिंग स्टेज पर होता है। इसमें फोन कॉल, टेक्स्ट मैसेज या वीडियो चैट के जरिए AI चैटबॉट या ऑन-स्क्रीन अवतार से सवाल पूछे जाते हैं। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि कंपनियां बड़ी संख्या में आवेदनों को हैंडल करने के लिए AI का सहारा ले रही हैं। कई उम्मीदवारों को यह प्रक्रिया अजीब या असहज लगती है, लेकिन यह भविष्य की हकीकत बनती जा रही है।

AI इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?

चाहे इंटरव्यू AI से हो या इंसान से, तैयारी वही रहती है। जॉब डिस्क्रिप्शन अच्छे से पढ़ें, कंपनी के बारे में जानकारी लें और समझ लें कि वे क्या ढूंढ रहे हैं। जितना बेहतर आप तैयार होंगे, AI के सामने भी आत्मविश्वास से जवाब दे पाएंगे।

See also  Tamil Nadu +2 Supplementary Result 2026 to be released today at tnresults.nic.in | Education News

फॉर्मेट से खुद को परिचित करें

पहली बार AI इंटरव्यू देने पर यह थोड़ा अजीब लग सकता है। यहां कोई छोटी-मोटी बातचीत नहीं होती। सीधे सवाल शुरू हो जाते हैं। इसके लिए आपको प्रैक्टिस करनी चाहिए। अपने जवाब साफ और विस्तार से बोलें क्योंकि AI टोन से ज्यादा कंटेंट पर ध्यान देता है। ऑनलाइन इंटरव्यू सिमुलेटर का इस्तेमाल करें। इससे टाइम मैनेजमेंट, स्ट्रक्चर्ड जवाब देने और कैमरे के सामने बोलने की आदत पड़ती है।

सेटअप का ध्यान रखें

AI इंटरव्यू में लाइटिंग चेहरा साफ दिखना चाहिए। कैमरा आंखों के लेवल पर हो। ऑडियो और वीडियो पहले से टेस्ट करें।  

AI शॉर्टकट का इस्तेमाल न करें

कई लोग सोचते हैं कि AI से जवाब बनवाकर बोल देंगे क्योंकि दूसरी तरफ इंसान नहीं है। लेकिन यह बहुत बड़ा खतरा है। AI टूल्स आसानी से पहचान लेते हैं कि जवाब जनरेटेड है या नहीं। इससे आपकी उम्मीदवारी खारिज हो सकती है।

अंतिम सलाह

AI इंटरव्यू में ईमानदारी और स्पष्टता सबसे महत्वपूर्ण है। अपनी स्किल्स, अनुभव और उपलब्धियों को आत्मविश्वास से पेश करें। भले ही मशीन से बात हो रही हो, लेकिन अंत में यह इंसानों की टीम में शामिल होने का मौका है। तैयारी अच्छी करें, प्रैक्टिस करें और आत्मविश्वास बनाए रखें। भविष्य में AI इंटरव्यू और भी आम हो जाएंगे, इसलिए अब से ही तैयार रहना बेहतर है।

See also  MAH MHMCT counselling 2026 registration begins; check eligibility, key dates, list of required documents

ये भी पढ़ें: युद्ध की चिंगारी भड़कने के बाद फिर अच्छी खबर, अमेरिका-ईरान के बीच डील फाइनल मोड़ पर, सिर्फ ट्रंप की मुहर का इंतजार- अमेरिकी मीडिया का दावा



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required