rssb computer instructor recruitment 2026 apply now


सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं। इस बीच, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि, आवेदन करने की प्रक्रिया 25 मई से शुरु हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 जून 2026 है। 

जानें शैक्षिणक योग्यता 

कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर पदों पर नौकरी पाने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/एमई/एमटेक/स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। वहीं, अरक्षित वर्गों के लोगों को उम्र को लेकर छूट दी जाएगी। 

रजिस्ट्रेशन फीस 

इच्छुक उम्मीदवार आवदेन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना पड़ेगा। बिना रजिस्ट्रेशन के उम्मीदवार को आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस 600 रुपये देनी होगी। वहीं, राजस्थान के उम्मीदवार, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी एवं एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन फीस 400 रुपये देनी है।

इस तरह से करें आवेदन

  – सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

 – अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

 – इसके बाद वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा।

 – अब आप सभी मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।

 – फिर मांगे गए दस्तावेज और रजिस्ट्रेशन फीस को भर दें।

 – आखिर में फॉर्म भरने के बाद इसका प्रिंटआउट निकाल लें। 

See also  JEE Advanced 2026 Registration Begins: Check Eligibility Criteria, Exam Schedule Here | Education and Career News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required