SECR Recruitment 2026: रेलवे में काम करने का शानदार मौका, 1191 पदों पर निकली भर्ती; बिना एग्जाम होगा सिलेक्शन


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • रेलवे में 1191 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन.
  • 10वीं पास व आईटीआई प्रमाण पत्र धारक कर सकते आवेदन.
  • चयन 10वीं और आईटीआई अंकों की मेरिट सूची से.
  • एक वर्ष प्रशिक्षण, स्टाइपेंड राज्य सरकार के नियमानुसार.

रेलवे में काम करने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1191 रिक्त पदों को भरा जाएगा. योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर फॉर्म भर सकते हैं.

इस भर्ती के तहत उम्मीदवारों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है.चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की अप्रेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी.भर्ती प्रक्रिया अप्रेंटिस एक्ट 1961 और अप्रेंटिसशिप नियमों के तहत आयोजित की जाएगी.

पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान में कुल 1191 पद जारी किए गए हैं. अलग-अलग ट्रेड के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं. सबसे अधिक पद COPA, Fitter, Electrician और Wireman ट्रेड के लिए जारी किए गए हैं. इसके अलावा कारपेंटर, वेल्डर, पेंटर, आरएसी मैकेनिक, स्टेनोग्राफर, डीजल मैकेनिक समेत कई अन्य ट्रेड शामिल हैं.

योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना जरूरी है. इसके साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए.आवेदन करते समय उम्मीदवारों को केवल 10वीं और ITI से संबंधित जानकारी ही भरनी होगी. अन्य उच्च शैक्षणिक योग्यता दर्ज करने पर आवेदन रद्द किया जा सकता है.

See also  SBI PO Prelims 2025 Result: नतीजे जारी, sbi.co.in डायरेक्‍ट लिंक पर करें चेक

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है. आयु की गणना 11 जून 2026 के आधार पर की जाएगी.आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा.मेरिट सूची 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर तैयार होगी.दोनों परीक्षाओं को समान वेटेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें – राजस्थान में 3500+ टीचिंग एसोसिएट पदों पर भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई

स्टाइपेंड और प्रशिक्षण अवधि
चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि पूरी करनी होगी. प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को राज्य सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्थायी नौकरी की कोई गारंटी नहीं होगी..

आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल  www.apprenticeshipindia.gov.in  पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा.इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें और प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

यह भी पढ़ें – CRPF Recruitment 2026: 10वीं पास युवाओं के पास सरकारी नौकरी पाने का आखिरी मौका, CRPF में निकली इन पदों पर भर्ती

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Indian Navy recruitment 2018: Apply for 22 posts at joinindiannavy.gov.in | Jobs News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required