10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, एमपी में निकली 1200 भर्तियां; जानिए पूरी प्रक्रिया


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मध्य प्रदेश में अस्पताल सहायक के 1200 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी.
  • 10वीं पास उम्मीदवार 7 मई से 21 मई तक कर सकेंगे आवेदन.
  • अनारक्षित वर्ग 500, आरक्षित वर्ग 250 रुपये में करें आवेदन.
  • परीक्षा 24 जून को, 10वीं स्तर के 100 अंकों के प्रश्न होंगे.

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने अस्पताल सहायक के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी इस भर्ती में 1200 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 07 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 21 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. यदि आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए भी समय दिया गया है. उम्मीदवार 07 मई से 26 मई 2026 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे.

यह भर्ती उन युवाओं के लिए खास है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग में काम करने की इच्छा रखते हैं. अस्पताल सहायक का काम अस्पताल की व्यवस्था संभालने, मरीजों की सहायता करने और स्टाफ के साथ मिलकर कार्य करने से जुड़ा होता है.

रजिस्ट्रेशन फीस

अस्पताल सहायक के पदों पर आवेदन करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. अनारक्षित वर्ग के लिए फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 250 रुपये तय की गई है.

See also  Kerala Plus Two Results 2026 Today At 3 PM: List Of Official Websites To Check Scores | Education and Career News

कब होगी परीक्षा

इस भर्ती की परीक्षा 24 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी. दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे. सवाल सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से होंगे. यानी परीक्षा का स्तर ऐसा रखा गया है, जिसे 10वीं पास छात्र आसानी से समझ सकें.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही नोटिफिकेशन में बताई गई अन्य पात्रताओं को भी पूरा करना होगा.

यह भी पढ़ें – सीयूईटी यूजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र

कितनी मिलेगी सैलरी

अस्पताल सहायक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 15,500 रुपये से लेकर 49,000 रुपये तक वेतन मिलेगा. सरकारी नौकरी होने के कारण इसके साथ अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन के दौरान सभी जानकारी सही-सही भरना जरूरी है. दस्तावेज अपलोड करते समय भी सावधानी रखें.

यह भी पढ़ें – UPSC Recruitment: UPSC ने निकाली इन पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; पढ़ें डिटेल्स

See also  NEET UG 2026 Re-Exam Date: 'We Are Not Machines' - Angry Students Blast NTA For Giving Only 37 Days To Prep For NEET UG Re-Exam | Viral News

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required