NEET PG Counseling 2026 | General Medicine Top Choice for Students


  • Hindi News
  • Career
  • NEET PG Counseling 2026 | General Medicine Top Choice For Students

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET) PG 2026 की काउंसलिंग प्रोसेस जारी है। इसके तहत अभी तक 28,723 उम्मीदवारों को सीट अलॉट हो चुकी हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों का मेडिकल स्पेशलिटी कोर्सेस को लेकर चॉइस का ट्रेंड भी सामने आ रहा है। इसके तहत नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में जनरल मेडिसिन का क्रेज सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है। वहीं इसमें दूसरे नम्बर पर रेडियोलॉजी है।

पहले राउंड में सीट पाने वाले उम्मीदवारों के लिए 2 नवंबर 2026 तक रिपोर्टिंग की तारीख तय की गई थी। दूसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 6 से 11 नवंबर तक तय है।

टॉप 501 कैंडिडेट्स में से 46% ने जनरल मेडिसिन को चुना

NBEMS की तरफ से आयोजित नीट पीजी 2026 काउंसलिंग में अभी तक 28,723 कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई हैं। इसमें टॉप 501 कैंडिडेट्स की तरफ से चुनी गए कोर्सों का ट्रेंड सामने आया है। इसके तहत 501 उम्मीदवारों में से 233 ने MD जनरल मेडिसिन कोर्स को चुना है।

जनरल सर्जरी बना चौथी पसंद

NEET PG 2026 काउंसलिंग में MS जनरल सर्जरी चौथे नंबर पर पसंद किया गया है। काउंसलिंग में सीट अलॉट हुए 501 कैंडिडेट्स के डाटा से पता चलता है कि M.S. जनरल सर्जरी में 25 उम्मीदवारों ने एडमिशन लिया।

वहीं पांचवे नंबर पर M.S. ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी रहा है, जिसमें 15 उम्मीदवारों ने एडमिशन लिया है। इसके बाद M.D. न्यूक्लियर मेडिसिन में 9 , M.D. पीडियाट्रिक्स में 7 और MS ऑर्थोपेडिक्स में 6 उम्मीदवारों ने एडमिशन लिया है। टॉप 5 कोर्स में कुल 459 उम्मीदवार शामिल हैं, जो इन 501 अलॉटमेंट का 91.6% हिस्सा है। बाकी 42 उम्मीदवार अन्य 9 कोर्स में बंटे हुए हैं।

See also  BPSC TRE 4 Protest in Patna

जनरल मेडिसिन क्यों बना पहली पसंद

जनरल मेडिसिन के बाद डॉक्टर कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी आदि जैसी सुपर-स्पेशलिटी में जा सकते हैं। इससे हार्ट, लंग्स, किडनी, डायबिटीज और अन्य बीमारियों का इलाज आसानी से किया जा सकता है।

MD के बाद DM और अन्य सुपर स्पेशियलिटी कोर्स करने का ऑप्शन स्टूडेंट्स के पास होता है। इसके साथ ही मेडिसिन स्पेशलिस्ट की हॉस्पिटल और हेल्थ सेंटर में जरूरत होती है।

इस स्पेशलाइजेशन के बाद करिअर के कई ऑप्शन जैसे सरकारी अस्पताल, प्राइवेट अस्पताल के अलावा सीमित मेडिकल उपकरणों के साथ अपना क्लिनिक शुरू किया जा सकता है।

जनरल मेडिसिन क्या है

MD जनरल मेडिसिन MBBS के बाद किया जाने वाला तीन साल का पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्स है।

इसमें मुख्य रूप से कार्डियोलॉजी, डायबिटीज और हार्मोन संबंधी बीमारियां, किडनी और लिवर की बीमारियां, लंग्स और सांस संबंधी बीमारियां, इंफेक्शन और फीवर से जुड़ी बीमारियों के अलावा सीरियस पेशेंट का मेडिकल मैनेजमेंट शामिल है।

क्लिनिकल प्रैक्टिस का ऑप्शन और आने वाले समय में सुपर-स्पेशलाइजेशन (जैसे कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी) करने के लिए यह सबसे अच्छा विषय माना जाता है। इसके अलावा, मेडिकल फील्ड में आ रहे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के इफेक्ट की वजह से भी छात्र रेडियोलॉजी से ज्यादा कोर क्लिनिकल मेडिसिन विषय चुन रहे हैं।

अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुना है तो ध्यान रखें ये बात

जिन उम्मीदवारों को राउंड – 1 में सीट नहीं मिलती है, वे एलिजिबिलिटी पूरी करने पर काउंसलिंग के अगले राउंड में भाग ले सकते हैं। जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन का ऑप्शन चुनते हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि राउंड 2 में वर्चुअल वैकेंसी होने का मतलब यह नहीं है कि कोई सीट खाली हो ही जाएगी।

See also  NEET Exam Scam: Bihar Medical Students Arrested in 30 Lakh Deal

ऐसी सीटें इस बात पर निर्भर करती हैं जिन्हें पहले सीट मिली है, वे उसे छोड़ते हैं या नहीं। आगे की अपडेट उम्मीदवार MCC की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करते रहें।

NEET PG 2026 काउंसलिंग शेड्यूल

MCC ने पहले राउंड की काउंसलिंग का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया। पहले राउंड में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग की तारीख 26 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक है।

जबकि इसके दूसरे राउंड का रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। वहीं तीसरे राउंड का रिजल्ट 4 दिसंबर को जारी होगा। स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट 24 दिसंबर को निर्धारित है।

NEET PG 2026 में मेडिकल सीटें बढ़ीं

इस साल NEET PG 2026 काउंसलिंग में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सीटों को बढ़ाया गया है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने NEET PG 2026-27 का जो सीट मैट्रिक्स जारी किया है, उसके मुताबिक 58,000 MD, MS और डिप्लोमा सीटें हैं, जो पिछले साल 52,173 थीं।

जबकि 2,73,096 उम्मीदवारों ने NEET PG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। वहीं 2,65,980 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी। NMC 29 सितंबर 2026 के डेटा के मुताबिक, NEET-PG की कुल सीटों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की 33,088, प्राइवेट कॉलेजों की 21,892 और डीम्ड यूनिवर्सिटी की 8,197 सीटें शामिल हैं।

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की वेबसाइट लिंक

——————————————————————–

पूरी खबर यहां पढ़ें

JEE मेन फॉर्म में गलती होने पर दोबारा भरें फॉर्म: NTA का नया नोटिस जारी, 22 नवंबर लास्ट डेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE मेन 2027 सेशन – 1 को लेकर नया नोटिस जारी किया है। इसके अनुसार, JEE मेन का फॉर्म भरते समय स्टूडेंट्स ने नाम, स्पेलिंग, कैटेगरी या क्वालिफिकेशन जैसी जानकारियां गलत दर्ज कर दी है तो दोबारा फॉर्म भर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

See also  Jagiroad Semiconductor Plant Inauguration | Author Jeffrey Archer Dies



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required