यूपी स्पेशल TET की सिटी स्लिप जारी, प्रयागराज समेत 6 शहरों में होगी परीक्षा 


उत्तर प्रदेश की स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गई है. जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए अप्लाई किया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट upesssc.up.gov.in पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी की डिटेल्स देख सकते हैं. सिटी इंटीमेशन स्लिप में एग्जाम सेंटर किस शहर में अलॉट किया गया है, यह बताया जाता है.

इससे स्टूडेंट परीक्षा से कुछ समय पहले ही अपने ट्रैवल और रहने की जगह प्लान करके बिना किसी टेंशन के एग्जाम सिटी में पहुंच सकते हैं. आपको बता दें कि सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, इसमें सिर्फ उम्मीदवार को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलती है. इसलिए उम्मीदवार सिटी स्लिप के साथ साथ एग्जाम हॉल में एंटर नहीं कर सकते हैं. एडमिट कार्ड अलग से एग्जाम से पहले जारी किया जाएगा. 

3 नवंबर को होना है एग्जाम 

जिन कैंडिडेट ने विज्ञापन नंबर 03/2026 के तहत यूपी स्पेशल टीईटी के लिए अप्लाई किया था, वह अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर 2026 को 6 डिविजनल हैडक्वाटर्स पर दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी. वहीं सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी. वहीं 3 नवंबर को परीक्षा के लिए प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा को परीक्षा शहर बनाया गया है. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. 

See also  From engineering student to OpenAI India chief: Prabhjeet Singh's inspiring career journey

कैसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप?

  • स्पेशल टीईटी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upesssc.up.gov.in पर जाएं. 
  • इसके बाद स्पेशल टीईटी 2026 की परीक्षा जनपद से जुड़े नोटिस के लिंक पर क्लिक करें. 
  • अगर वेबसाइट पर लॉगिन की जानकारी मांगता है, तो उसे दर्ज करें. 
  • इसके बाद आपकी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी. 
  • इसमें आप अपने शहर का परीक्षा सिटी का नाम चेक कर सकते हैं. . 

ये भी पढ़ें-NCERT का बड़ा अपडेट, 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए नया मॉड्यूल तैयार

31 अक्टूबर से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

स्पेशल टीईटी 2026 के लिए प्रवेश पत्र 31 अक्टूबर 2026 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे. ऐसे में 31 अक्टूबर को उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही उसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और दूसरी डिटेल को ध्यान से देखें. 

कब होगी स्पेशल टीईटी परीक्षा?

स्पेशल टीईटी की परीक्षा उत्तर प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों और स्पेशल टीचर्स के लिए आयोजित कराई जा रही है. इस परीक्षा का उद्देश्य ड्यूटी पर कार्यरत टीचर्स को शिक्षक पात्रता का एक अतिरिक्त अवसर देना है.

ये भी पढ़ें-राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  LPU Suspends Classes For 10 Days, Postpones Mid-Term Exams Amid Campus Protests | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required