UP Govt Job Alert: एडेड स्कूलों में 23 हजार शिक्षक-प्रधानाचार्य पदों पर बंपर भर्ती


सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में नए सत्र में करीब 23213 शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को सीधी भर्ती के खाली पदों का अधियाचन मांगा है। अब आयोग इसकी आगे की प्रक्रिया पूरी करने जा रहा है।
पिछली बार प्रदेश के एडेक माध्यमिक विद्यालयों में 2016 में खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु हुई थी। लेकिन यह पूरी 2021 में हुई थी। काफी लंबे समय के बाद खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शुरु की गई है। विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजे अधियाचन के अनुसार प्रधानचार्य के 1502, प्रधानाध्यापक के 1003, प्रवक्ता के 2705, सहायक अध्यापक (शिक्षक) के 16114 व सहायक अध्यापक के 1889 कुल 23213 पद खाली हैं। 
4479 विद्यालयों में रिक्त हैं पद
अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी की तरफ से आयोग को रिक्त पदों का अधियाचन भेजा गया है। प्रदेश में कुल 4512 एडेड विद्यालय  हैं। इनमें 4479 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों व प्रधानचार्यों के पद खाली हैं। उन्होंने कहा है कि लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों व प्रधानाचार्यों के मिलने से इन विद्यालयों की पठन-पाठन प्रक्रिया को गति मिल सकेगी। 
इस समय अधिकत्तर विद्यालयों में इन खाली पदों की जगह वर्तमान शिक्षकों से ही पठन-पाठन का काम पूरा कराया जा रहा है। कई बार इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। अब नए सत्र में सामान्य हो सकेगा।
अभी 4163 पदों या रही भर्ती प्रक्रिया
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की तरफ से एडेड माध्यमिक विद्यालयों के लिए 2022 से चल रही पीजीटी एवं टीजीटी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके जरिए पीजीटी (प्रवक्ता भर्ती परीक्षा) 9 व 10 मई को 624 पद के लिए आयोजित की गई थी। 
जबकि टीजीटी (सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा) 3 व 4 जून को प्रस्तावित है। इसके 3539 पद है लेकिन 4136 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। 
दूसरी ओर एडेड डिग्री कॉलेजों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 व 19 अप्रैल को हुई है। इसमें 1017 पद है। 



Source link

See also  Is NEET UG re-exam result 2026 next month? Check re-NEET tentative result date, links

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required