नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित, 12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन


नीट पीजी 2026 उम्मीदवारों को लेकर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी 2026 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. काउंसलिंग में शामिल होने वाले योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. राउंड 1 की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से सीट मैट्रिक्स के वेरिफिकेशन के साथ शुरू होगी, जबकि उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर तक चलेगी. वहीं एमसीसी की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार राउंड-1 का सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा. इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा.

नीट पीजी राउंड 1 के तहत संस्थाओं की और से सीट मैट्रिक्स का वेरिफिकेशन 10 से 12 अक्टूबर तक किया जाएगा. इसके बाद 12 अक्टूबर से लेकर 21 अक्टूबर तक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकेंगे. वहीं चॉइस फिलिंग 13 से 22 अक्टूबर तक चलेगी. इसके अलावा चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 21 से 22 अक्टूबर को होगी. वहीं सीट अलॉटमेंट प्रोसेसिंग 22 से 23 अक्टूबर को किया जाएगा, जबकि राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा.  सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा. वहीं ज्वाइन किए उम्मीदवारों के डेटा का वेरिफिकेशन 3 नवंबर को होगा. 

किन सीटों पर होगी काउंसलिंग?

एमसीसी की काउंसलिंग के तहत 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा की पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल सीटों पर एडमिशन होंगे. इसमें एमडी और एमएस के साथ काउंसलिंग के दायरे में आने वाली दूसरी पीजी सीटें शामिल है. इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय, डीम्ड यूनिवर्सिटीज और आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विस संस्थाओं की संबंधित सीटों के लिए भी एमसीसी काउंसलिंग आयोजित करेगा. 

See also  NEET SS counselling stalemate enters fifth month; FAIMA urges Supreme Court, Centre to fast-track admissions

ये भी पढ़ें-किस राज्य में शिक्षा पर सबसे कम खर्च कर रही सरकार, कितना है यह बजट?

काउंसलिंग की फीस कितनी?

ऑल इंडिया कोटा सीटों के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की नॉन रिफंडेबल फीस 1000 रुपये, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए यह 500 रुपये है. एक्यूआई के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 25,000 से लेकर 10,000 रुपये तक है. वहीं डीम्ड यूनिवर्सिटी के लिए नॉन- रिफंडेबल फीस 5000 और रिफंडेबल सिक्योरिटी फीस 2 लाख रुपये है. 

रिपोर्टिंग के समय तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट 

सीट अलॉट होने के बाद कॉलेज में रिपोर्ट के लिए उम्मीदवारों को नीट पीजी एडमिट कार्ड, रिजल्ट या रैंक लेटर, 10वीं की मार्कशीट या जन्म प्रमाण पत्र, एमबीबीएस की मार्कशीट और डिग्री, इंटर्नशिप सर्टिफिकेट और वैध रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र जैसे डॉक्यूमेंट साथ रखने होंगे. इसके अलावा वैध फोटो आईडी और लागू होने पर जाति, नॉन-क्रीमी लेयर और दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी रखना होगा.

ये भी पढ़ें- SSC CHSL 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी, जानें पोस्ट वाइज कट ऑफ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  'Worked 16 hours a day as an intern, still no full-time job': A 25-year-old's startup story sparks debate

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required