झारखंड में होमगार्ड के 772 पदों पर भर्ती, महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित 


झारखंड में सरकारी विभाग में होमगार्ड बनने का मौका तलाश रहे उम्मीदवारों के लिए भर्ती निकली है. झारखंड गृह रक्षा वाहिनी देवघर की ओर से ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 772 पद भरे जाएंगे. खास बात यह है कि ग्रामीण और शहरी दोनों कैटेगरी में 50 फीसदी महिलाओं के लिए पद आरक्षित रखे गए हैं. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 26 अक्टूबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है.

ग्रामीण और शहरी होमगार्ड के कितने पद 

इस भर्ती में ग्रामीण होमगार्ड के 635 और शहरी होमगार्ड के 137 पद है. ग्रामीण पदों के लिए उम्मीदवारों का देवघर जिले के इस प्रखंड का स्थानीय निवासी होना जरूरी है, जहां से वह आवेदन कर रहा है. वहीं शहरी होमगार्ड के लिए देवघर जिले के संबंधित शहरी क्षेत्र का निवासी होना चाहिए. महिला उम्मीदवारों के लिए कुल पदों में 50 फीसदी दिया आरक्षण का प्रावधान है. इसके अलावा महिला आरक्षण के अंदर पांच फीसदी पद विधवा, तलाकशुदा या परित्यक्त महिलाओं के लिए रखे गए हैं. 

7वीं और 8वीं पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन 

ग्रामीण होमगार्ड के पदों के लिए उम्मीदवार का कम से कम 7वीं कक्षा पास होना जरूरी है. वहीं शहरी होमगार्ड के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है. शहरी क्षेत्र में तकनीकी श्रेणी के पदों के लिए तकनीकी दक्षता रखने वाली उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इनमें डॉक्टर, इंजीनियर, नर्स, कंप्यूटर ऑपरेटर, टाइपिस्ट, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन प्लंबर, बढ़ई, कुक और दूसरे तकनीकी कामों से जुड़े उम्मीदवार शामिल है. इसके लिए संबंधित सक्षम प्राधिकारी की ओर से जारी तकनीकी दक्षता प्रमाण पत्र की जरूरत होती है. 

See also  ​सीबीएसई 12वीं में बेटियों का दबदबा, जेंडर गैप सबसे कम; बढ़त बरकरार

उम्र सीमा और शारीरिक मानक 

उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए. भर्ती में शारीरिक मांगों को भी पूरा करना होगा. जनरल, ओबीसी और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 162 सेंटीमीटर रखी गई है. एससी-एसटी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 157 सेंटीमीटर है. सभी वर्ग की महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 148 सेंटीमीटर होनी चाहिए. पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित छाती का मानक भी पूरा करना होगा. 

दौड़, हिंदी लेखन और तकनीकी परीक्षा से होगा चयन 

होमगार्ड भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना होगा. इसमें फिजिकल परीक्षा के दौरान दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और गोला फेंक जैसी एक्टिविटी शामिल है. फिजिकल परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को हिंदी लेखन क्षमता की परीक्षा देनी होगी. यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें न्यूनतम 30 अंक हासिल करना जरूरी है. शहरी तकनीकी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए तकनीकी दक्षता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी. अंतिम चयन उम्मीदवारों के प्रदर्शन और निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-UPSC ने जारी किया ESE 2027 का नोटिफिकेशन, इन ब्रांच के इंजीनियर्स कर सकते हैं अप्लाई 

100 रुपये है आवेदन फीस 

इस भर्ती के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जाएगा. फीस जमा होने के बाद ही आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट किया जा सकेगा. 

11 अक्टूबर से ऐसे करें आवेदन 

उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फाॅर्म में मांगी गई जानकारी भरनी होगी. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद आवेदन फीस जमा करनी होगी. फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह से जांच ले. वहीं आवेदन पूरा होने के बाद इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

See also  Telangana schools not to have second Saturday holiday on July 11; know why

ये भी पढ़ें-UPTET 2026 में 72 हजार उम्मीदवारों ने दर्ज कराई आपत्तियां, 71000 खारिज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required