जामिया में बगैर एंट्रेंस दिए कैसे लें एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस


जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पढ़ना कई छात्रों का सपना होता है. अगर आप भी जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) में बिना एंट्रेंस दिए पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आपके लिए Distance और Online Learning एक अच्छा विकल्प हो सकता है. जामिया के Centre for Distance and Online Education (CDOE) के जरिए कई UG और PG कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है. इन कोर्सेज में एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट के बजाय तय एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर होता है.

कौन-कौन से Distance Courses हैं?

जामिया में 12वीं के बाद कई कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है. इनमें Bachelor of Arts (General), Bachelor of Business Administration (BBA), Bachelor of Commerce (B.Com) और B.Com International Business and Finance शामिल हैं. इन UG कोर्स की सामान्य अवधि तीन साल है. वहीं कुछ कोर्स Distance के साथ Online Mode में भी चलाए जाते हैं.

PG में भी है विकल्प

अगर आपने Graduation पूरी कर ली है, तो PG स्तर पर भी आपके लिए कई विकल्प हैं. इनमें MA English, MA Hindi, MA History, MA Sociology, MA Political Science, MA Public Administration, MA Education, MA Human Resource Management और Master of Commerce जैसे कोर्स शामिल हैं. UG कोर्स में एडमिशन के लिए आमतौर पर छात्रों को 12वीं या इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है. वहीं MA और M.Com जैसे PG कोर्स के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation की डिग्री जरूरी है.

यह भी पढ़ें : DUSU छात्रसंघ अध्यक्ष को क्या सुविधाएं मिलती हैं, क्या सैलरी भी मिलती है?

See also  CBSE Class 12 Results 2026 Declared: Step-By-Step Guide To Download Marksheet

ऐसे करें आवेदन?

जामिया के Distance और Online Courses में आवेदन ऑनलाइन किया जाता है. इसके लिए आपको JMI के Centre for Distance and Online Education Admission Portal पर जाना होगा. वहां सबसे पहले New User Registration करना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अकाउंट को एक्टिवेट करना हगा. फिर लॉगिन करके संबंधित कोर्स चुनना, आवेदन फॉर्म भरना और जरूरी दस्तावेज जमा करने होते हैं. फॉर्म जमा करने के बाद आवेदन से जुड़ी फीस और बाकी जरूरी प्रोसेस पूरी करनी होती है. एडमिशन की तारीख और आवेदन से जुड़ी जानकारी JMI के ऑफिशियल पोर्टल पर जारी की जाती है.

किसके लिए बेहतर है Distance Learning?

Distance या Online Learning उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो नौकरी, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी या किसी दूसरी जिम्मेदारी के साथ पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं. इसमें रोजाना रेगुलर कॉलेज जाकर क्लास अटेंड करने की जरूरत नहीं होती. जामिया अपने Distance Education छात्रों के लिए स्टडी मटेरियल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है.

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्कूलों में बदलेगा यूनिफॉर्म का रंग, टीचर्स के लिए भी नया ड्रेस कोड 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET UG Retest June 21 in pen and paper mode: NTA briefs parliament panel amid fresh political storm

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required