यूपी PCS मेंस 2025 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 28 सितंबर से इंटरव्यू होंगे शुरू


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है. आयोग के अनुसार 28 सितंबर 2026 से इंटरव्यू शुरू होंगे और 24 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे. इस दौरान 19 दिनों में सफल उम्मीदवारों के इंटरव्यू कराए जाएंगे. वहीं पीसीएस 2025 के तहत कुल 28 प्रकार के पदों पर भर्ती होनी है.

दो पारियों में होगा इंटरव्यू 

यूपीएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इंटरव्यू रोजाना 2 पारियों में आयोजित किए जाएंगे. पहली पारी का इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा. इस पारी में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. वहीं दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शुरू होगी और इसके लिए उम्मीदवारों को 12:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा. उम्मीदवारों को रोल नंबर के आधार पर निर्धारित तारीख और सत्र में बुलाया जाएगा. 

प्रयागराज में होगा इंटरव्यू 

पीसीएस 2025 के इंटरव्यू का आयोजन प्रयागराज स्थित उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग परिषद के सरस्वती भवन में किया जाएगा. उम्मीदवार आयोग की ओर से जारी शेड्यूल में अपने रोल नंबर के आधार पर इंटरव्यू की तारीख और रिपोर्टिंग टाइम देख सकते हैं. 

22 सितंबर से डाउनलोड करें इंटरव्यू लेटर 

इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 से आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना इंटरव्यू लेटर और जरूरी दिशा निर्देश डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को ओटीआर नंबर और पासवर्ड के जरिए प्रमाणीकरण करना होगा. इसके बाद एप्लीकेंट डैशबोर्ड में जाकर संबंधित परीक्षा की जानकारी पूरी करनी होगी. आयोग ने सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जरूरी प्रपत्र और आवेदन से जुड़े डॉक्यूमेंट डाउनलोड करके उनका प्रिंट तैयार रखने के निर्देश भी दिया. उम्मीदवारों को अपनी शैक्षिक योग्यता और पदों के आधार पर पद की वरीयता भी ऑनलाइन दर्ज करनी होगी. इंटरव्यू के समय इसकी प्रिंट कॉपी प्रस्तुत करनी होगी. 

See also  5 Students To Represent India At 56th International Physics Olympiad, 4 From Same Institute | Education and Career News

ये भी पढ़ें-DTL में 65 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी

इंटरव्यू में यह डॉक्यूमेंट लेकर जाना जरूरी 

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपनी सभी शैक्षिक मार्कशीट डिग्री और जरूरी प्रमाण पत्र की मूल कॉपी साथ लानी होगी. इसके अलावा डॉक्यूमेंट की स्वप्रमाणित कॉपी का एक सेट भी रखना होगा. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को संबंधित कैटेगरी के प्रमाण पत्र निश्चित रूप से प्रारूप में प्रस्तुत करना होगा. ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को वैध ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र और सरकारी सेवा में कार्यरत उम्मीदवार को मूल एनओसी साथ लाना होगा. आयोग ने फोटो को लेकर भी निर्देश दिए हैं. उम्मीदवारों को स्वप्रमाणित फोटो की दो कॉपी और तीन नॉर्मल फोटो यानी कुल पांच फोटो लानी होगी. जरूरी डॉक्यूमेंट उपलब्ध नहीं होने पर इंटरव्यू में शामिल होने में दिक्कत हो सकती है. 

10,284 उम्मीदवार हुए थे मुख्य परीक्षा में शामिल 

पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित हुई थी. इसमें कुल 10,284 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. आयोग ने 17 सितंबर को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी करते हुए 2,297 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया. इस भर्ती अभियान में शुरुआत में 200 पदों का नोटिफिकेशन जारी किया था. जिसे बाद में बढ़ाकर कुल 920 व्यक्तियों तक किया गया था. इसमें पीसीएस के 814 पद और एसीएफ- आरएफओ परीक्षा के 106 परीक्षा में थे. अब पीसीएस के 812 पदों के लिए इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. वहीं कुल 814 पीसीएस पदों में से 2 पद पर उम्मीदवारों का चयन केवल मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना है. इसलिए इन दोनों पदों के लिए अलग से इंटरव्यू नहीं होगा.

See also  keralaresults.nic.in: Kerala plus two result 2026 declared as websites down; here are other ways to check result

ये भी पढ़ें-AIAPGET 2026 फाइनल आंसर की जारी, NTA ने स्कोर भी किया रिलीज

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required