IIT दिल्ली और IIT इंदौर में डायरेक्टर पद पर भर्ती, 2.25 लाख रुपये तक सैलरी


शिक्षा मंत्रालय ने आईआईटी दिल्ली और आईआईटी इंदौर में डायरेक्टर पद के लिए आवेदन मांगे हैं. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अलग-अलग विज्ञापन जारी किए गए हैं. इसके बाद अब उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है. वहीं किसी भी आईआईटी में डायरेक्टर संस्थान के एकेडमिक और प्रशासनिक प्रमुख होते हैं. ऐसे में चयनित उम्मीदवारों को संस्थान के शैक्षणिक कामकाज के साथ-साथ प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नेतृत्व भी करना होगा. इस पद के लिए मजबूत एकेडमिक रिकॉर्ड के साथ प्रशासन और नेतृत्व का एक्सपीरियंस भी मांगा गया है. 

 IIT डायरेक्टर के लिए कौन एलिजिबल? 

मंत्रालय के अनुसार उम्मीदवार के पास पीएचडी डिग्री होनी चाहिए और पिछली डिग्री में फर्स्ट क्लास या उसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इंजीनियरिंग बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. हालांकि अलग योग्यता रखने वाले साइंस, मैथमेटिक्स या मैनेजमेंट क्षेत्र के उम्मीदवारों पर भी विचार किया जा सकता है. आवेदक के पास किसी प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी संस्थान या यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कम से कम 10 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. इसके अलावा पीएचडी छात्रों को गाइड करने का एक्सपीरियंस भी जरूरी है. डायरेक्टर पद के लिए उम्मीदवार में संस्थान का नेतृत्व करने की क्षमता और कम से कम 5 साल का प्रशासनिक अनुभव होना चाहिए. इसके अलावा आवेदन की अंतिम तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 60 साल से कम होना जरूरी है.

2.25 लाख रुपये होगी महीने की सैलरी 

आईआईटी डायरेक्टर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 2,25,000 रुपये प्रतिमाह सैलरी मिलेगी इसके अलावा सरकार के निर्धारित नियमों के अनुसार दूसरे भत्ते भी दिए जाएंगे. यह पद ऐसे उम्मीदवारों के लिए है, जिनके पास एकेडमिक और प्रशासनिक दोनों क्षेत्रों में मजबूत एक्सपीरियंस हो. आवेदन में उम्मीदवारों को अपनी उपलब्धियां और संस्थान के नेतृत्व से जुड़ी क्षमता को स्पष्ट करना होगा. 

See also  Bihar Sakshamta Pariksha 5: BSEB issues important notice on biometric matching, admit card submission for candidates

ये भी पढ़ें-CSIR UGC NET 2026 का रिजल्ट जारी, csirnet.nta.nic.in पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

आवेदन के साथ यह जानकारी भी बतानी होगी 

इन पदों के लिए आवेदन निर्धारित प्रारूप में जमा करना होगा. इसमें रिसर्च, टीचिंग इंडस्ट्री, अकेडमिक सहयोग और प्रशासनिक एक्सपीरियंस से जुड़ी जरूरी जानकारी देनी होगी. इसके साथ उम्मीदवार को कम से कम दो पेज का जस्टिफिकेशन देना होगा, जिसमें बताना होगा कि वह डायरेक्टर पद के लिए सही क्यों है. वहीं आवेदक को संस्थान को अपने दो पेज का विजन स्टेटमेंट भी देना होगा. इसके अलावा कम से कम दो ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों की कांटेक्ट डिटेल देनी होगी, जो उम्मीदवार की योग्यता और एक्सपीरियंस को जानता हो. 

फिलहाल ये है  IIT दिल्ली और इंदौर के डायरेक्ट 

वर्तमान में आईआईटी दिल्ली के निदेशक रंगन बनर्जी है, जबकि सुहास एस जोशी आईआईटी इंदौर के निर्देश के रूप में कार्यरत हैं. वहीं पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार 31 अक्टूबर 2026 तक जरूरी डॉक्यूमेंट और जानकारी के साथ अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को  iits@gmail.com. पर अपना आवेदन भेजना होगा. इसके अलावा आपको बता दें कि यह भर्ती प्रक्रिया मंत्रालय की ओर से आईआईटी मंडी में नए निदेशक की खोज के साथ चल रही है. 

ये भी पढ़ें-NEET UG काउंसलिंग राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, 12 सितंबर से रिपोर्टिंग

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  NEET Result 2026 Date, Time Live Updates: NTA NEET UG 2026 Result Re NEET Exam Direct Link at neet.nta.nic.in

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required