MPSC Protest LIVE | Students Demand Transparency Collector Office Pune


  • Hindi News
  • Career
  • MPSC Protest LIVE | Students Demand Transparency Collector Office Pune

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) में धांधलियों को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस कड़ी में सबसे बड़ा प्रदर्शन आज यानी 7 सितंबर को किया गया।

उम्मीदवारों का कहना है कि महाराष्ट्र की सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ी और पारदर्शिता की कमी है। छात्रों ने परीक्षा पैटर्न में गड़बड़ियों और कुछ पदों में कटौती को भी अपना मुद्दा बनाया।

प्रदर्शन की शुरुआत ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा से

महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर, ग्रुप-B पोस्ट के लिए भर्ती प्रक्रिया पेपर लीक के बाद रद्द कर दी थी। ये परीक्षा 22 मार्च 2026 को हुई थी और जुलाई में इसका रिजल्ट जारी होने के बाद इंटरव्यू हुए थे। प्रशासन के खिलाफ छात्रों का आक्रोश तब ही से था।

ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का कैसे लीक हुआ पेपर

क्राइम ब्रांच के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गौरव राजेंद्र पाटिल का नाम भी शामिल है। गौरव का ऋतुजा पाटिल नाम की एक लड़की से अफेयर था। उसने गौरव को पेपर शेयर किया था। हालांकि, बाद में गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया।

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद गौरव ने गुस्से में ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा कराने वाले आयोग यानी MPSC को पेपर लीक की जानकारी दी। आयोग ने गौरव की दी हुई जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस से संपर्क किया और मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपी गई।

See also  Hyderabad Woman Engineer Pareshan | Work-Life Balance Debate & Viral Post

कोचिंग इंस्टीट्यूट से 5 लाख में खरीदा क्वेश्चन पेपर

रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुजा को स्क्रीनिंग के पहले ही क्वेश्चन पेपर मिल गया था। आरोप है कि उसके पिता ने पेपर हासिल करने के लिए बिचौलिए प्रवीण पाटिल को 5 लाख रुपए एडवांस देकर पेपर लिया था।

प्रवीण पाटिल नंदुरबार शहर में कोचिंग चलाता है। ऋतुजा उसी इंस्टीट्यूट में पढ़ रही थी। पेपर मिलने के बाद उसने अपने बॉयफ्रेंड गौरव से पेपर शेयर किया था और वो सिलेक्ट भी हो गई थी।

जांच में ये भी सामने आया है कि लड़की ने एग्जाम के बाद कोचिंग में फोन भी किया था और बताया था कि 90 सवाल मिल रहे थे लेकिन शक न हो इसलिए उसने 78 ही सवालों के सही जवाब दिए।

5 सितंबर से उग्र हुए आंदोलन

जांच में कथित पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद परीक्षा रद्द किए जाने की खबरों ने उम्मीदवारों में नाराजगी बढ़ा दी। छात्रों का कहना था कि मामला सिर्फ एक परीक्षा का नहीं, बल्कि पूरी भर्ती और परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का है।

5 सितंबर 2026 को आंदोलन ने जोर पकड़ना शुरू किया। अमरावती में MPSC उम्मीदवार सड़कों पर उतरे। हजारों छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।

इस आंदोलन के तहत छात्रों ने MPSC अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन बड़े पैमाने पर किया जाएगा। MPSC परीक्षा की कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्र और प्रतियोगी परीक्षा से जुड़े टीचर सक्रिय हुए। NCP(SP) विधायक रोहित पवार के पास शिक्षकों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतें रखीं।

See also  CBSE Exam Digital Evaluation Row

छात्रों ने मुख्यमंत्री के सामने रखी अपनी शिकायतें

MPSC अध्यक्ष पर सवाल उठाए गए और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हुई। आंदोलन को केवल एक परीक्षा तक सीमित न रखकर भर्ती व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग से जोड़ा गया।

6 सितंबर 2026 को MPSC छात्रों और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं। मुख्यमंत्री की ओर से भर्ती परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा और पारदर्शिता के लिए कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। लेकिन छात्र केवल आश्वासन से संतुष्ट नहीं हुए।

उच्च स्तरीय समिति बनाने का फैसला

6 सितंबर के बाद सरकार ने भर्ती परीक्षा प्रणाली की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाने का फैसला किया। इस समिति के कामों में भर्ती परीक्षाओं की सुरक्षा, परीक्षा प्रक्रिया में सुधार, स्टूडेंट्स, टीचर्स और पेरेंट्स से सुझाव लेना शामिल है।

छात्रों के सुझाव के लिए विशेष सेल बनी

पुणे कलेक्टर ऑफिस में 7 से 10 सितंबर तक सुझाव लेने के लिए विशेष सेल बनाया गया। 12 सितंबर को समिति की पुणे विश्वविद्यालय में छात्रों से बातचीत करने की भी योजना है।

सुप्रिया सुले ने किया समर्थन

अपनी मांगों को पूरा करने के लिए पुणे में ओंकारेश्वर चौक से मार्च निकाला गया। इस मार्च में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया। उम्मीदवारों ने अपने हाथों में परीक्षा व्यवस्था के खिलाफ तख्तियां रखीं। छात्रों ने नारेबाजी भी की। उन्होंने MPSC अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सांसद सुप्रिया सुले मोर्चे में शामिल हुईं और छात्रों की मांगों का समर्थन किया।

ये खबर भी पढ़ें

RRB NTPC ने 5165 पदों पर निकाली भर्ती:12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स को मौका, एज लिमिट 33 साल

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC में 5165 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें

See also  Ragini Ballia Student Tricycle Demand

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required