Mandla School Viral Video | Dilapidated Building Students Study Under Tarpaulin


  • Hindi News
  • Career
  • Mandla School Viral Video | Dilapidated Building Students Study Under Tarpaulin

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

मप्र के मंडला के एक स्कूल का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूल के बच्चे, स्कूल के जर्जर भवन के बाहर तिरपाल (पॉलिथीन की छत) लगाकर पढ़ रहे हैं।

ये वीडियो मंडला के तलैया टोला का है। इसमें स्कूल बिल्डिंग पर लिखा है स्कूल चलें हम। जबकि बच्चे एक तिरपाल के नीचे बैठे हुए हैं, साथ ही टीचर्स भी उनके पास ही बैठे हैं।

पास ही धूप में एक व्हाइट बोर्ड लगा है और यही बोर्स इन सभी बच्चों का भविष्य है क्योंकि सभी इसी बोर्ड के भरोसे पढ़ रहे हैं।

1-5 तक की क्लासेस एक ही जगह लग रहीं

रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कूल में पहली क्लास से लेकर पांचवी क्लास के बच्चे हैं। हालांकि इस छात्रों की संख्या कम है लेकिन ये सभी छात्र एक साथ बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल मे लगभग 25-28 छात्र हैं और स्कूल में दो शिक्षक हैं।

दीवारों पर बड़े-बड़े क्रेक, छत भी टपकती है

वीडियो देखकर किसी को भी लग सकता है कि भला ये बच्चे बिल्डिंग होने के बाद भी तिरपाल के नीचे क्यों पढ़ रहे हैं। दरअसल ये स्कूल पूरी तरह जर्जर है। दीवारों पर बड़े-बड़े क्रेक हैं। बारिश में किताबें भीगी सुखाने के लिए रखीं, जिससे बच्चों की सुरक्षा दांव पर है।

बरसात में स्कूल की छत भी टपकती है। इसी वजह से टीचर्स छात्रों को बाहर बैठाकर पढ़ा रहे हैं।

स्कूल में छत और दीवारों से सीमेंट की पपड़ी भी गिरती रहती है।

स्कूल में छत और दीवारों से सीमेंट की पपड़ी भी गिरती रहती है।

See also  DU PG कोर्सेज के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू:82 कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन, जानें पूरी एप्लीकेशन प्रोसेस

कई बार सरकार को लिख चुके हैं चिट्ठी

रिपोर्ट के मुताबिक टीचर्स ने कहा- बच्चे पढ़ना चाहते हैं लेकिन कोई व्यवस्था नहीं है। हम उन्हें पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हम कई बार भवन की मरम्मत करने के लिए गुहार लगा चुके हैं पर अब तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई है।

टीचर्स रोज खुद बांधते हैं तिरपाल

टीचर्स का कहना है कि हम पूरी कोशिश करते हैं कि बच्चों को सुरक्षित रख सकें। स्कूल की जर्जर हालत की वजह से हम रोज खुद ही तिरपाल बांधते हैं और पढ़ाने के बाद उसके अगले दिन के लिए खोलकर रखते हैं।

यहां सांप-बिच्छू के आने का भी खतरा है, कई बार निकल भी आते हैं। हम बस कोशिश कर रहे हैं कि स्कूल आते इन बच्चों को अपनी पूरी कोशिश कर बेहतर शिक्षा दे पाएं।

——————–

ये खबर भी पढ़ें..

दिल्ली के प्ले-स्कूल में बच्चे को कुर्सी से बांधकर पीटा:पेरेंट्स ने कहा- 3 साल के बच्‍चे को लात मारी, थप्‍पड़ मारे; CCTV में दर्ज हुई मारपीट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित एक प्लेस्कूल में तीन साल के बच्चे को कुर्सी से बांधकर कथित तौर पर बेरहमी से पीटने का एक वीडियो सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

See also  Jaipuria Alumni Success: 76% Promoted in 2 Years, Many Reach Leadership

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required