BHEL में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन


भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड ने अप्रेंटिसशिप के लिए भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत कुल 380 पदों पर युवाओं को 1 साल की ट्रेनिंग का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए किसी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा. उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा. इस भर्ती के लिए दसवीं पास और संबंधित ट्रेड से आईटीआई कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

BHEL में 380 पदों पर हो रही भर्ती

BHEL की यह भर्ती कुल 09 ट्रेड के लिए है. इसमें फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट और मैकेनिक सहित दूसरे ट्रेड शामिल है. इन ट्रेड में   फिटर के 125 पद, वेल्डर की 115 पद, इलेक्ट्रीशियन के 30 पद, टर्नर के 20 पद, मशीनिस्ट के 20 पद, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक के 12 पद, मैकेनिक आरएंडसी के 6 पद और सीओपीए के 45 पद है. इस तरह से कुल 380 पदों पर भर्ती की जाएगी.

हर महीने मिलेगा इतना स्टाइपेंड

अप्रेंटिसशिप के दौरान ट्रेड के अनुसार उम्मीदवारों को स्टाइपेंड दिया जाएगा. फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक और मैकेनिक आरएंडसी ट्रेड के लिए 11,040 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड निर्धारित है. वहीं वेल्डर और सीओपीए ट्रेड के उम्मीदवारों को 10,560  रुपये महीने मिलेंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किस मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना जरूरी है. इसके साथ उम्मीदवार ने एनसीवीटी या एससीवीटी से फुल टाइम आईटीआई कोर्स किया होना चाहिए. वेल्डर ट्रेड के लिए एनसीवीटी से प्राप्त ट्रेड सर्टिफिकेट मान्य होगा. उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए. एससी और एसटी वर्ग की उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 साल, ओबीसी को 3 साल और पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी.

See also  UPTET result 2026 this week? Know how to download scorecard PDF

ये भी पढ़ें-पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में ड्राइवर की भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन

बिना लिखित परीक्षा होगा चयन

BHEL की इस भर्ती में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी. चयन संबंधित योग्यता में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट से होगा. अगर दो उम्मीदवारों के बीच टाई होता है, तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. जो उम्मीदवार पहले से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग में है या अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके हैं, वह इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर सकते है. चयन के बाद उम्मीदवारों को 1 साल के अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करनी होगी.

12 सितंबर तक आवेदन का मौका

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को पहले से आरडीएसई पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद मिलने वाले रजिस्ट्रेशन संख्या को सुरक्षित रखना होगा.  इसके बाद BHEL Trichy पोर्टल पर जाकर इसी रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से आवेदन की बाकी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को सभी जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 है.

ये भी पढ़ें-2014 से लेकर अब तक, उत्तर भारत में कितने स्कूल हुए बंद?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  UPTET result 2026 soon at upessc.up.gov.in; check minimum qualifying marks

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required