Amazon Instamart Suspended for Dhatura Sale


  • Hindi News
  • Career
  • Amazon Instamart Suspended For Dhatura Sale | Slimane Mansour Death News

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (INTERNATIONAL)

1. अमेजन, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस सस्पेन्ड

  • 25 अगस्त को कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा विभाग ने ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी अमेजन, इंस्टामार्ट और बिगबास्केट के फूड लाइसेंस सस्पेन्ड किये।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों पर बहुत ज्यादा जहरीले और नशीले पौधे धतूरा को खाद्य सामग्री के तौर पर बेचा जा रहा है।
  • धतूरा एक पौधा होता है, इसके बीज और पत्तियां मानव स्वास्थ्य के लिए अत्यंत घातक और जहरीली होती हैं, जिससे गंभीर मानसिक बीमारी या मृत्यु भी हो सकती है
  • डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि सुरक्षा जांच के बिना इन उत्पादों को खाद्य श्रेणी में लिस्ट किया गया था।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)

  • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण कानून है।
  • ये देश के नागरिकों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध कराकर खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

अमेजन (Amazon)

  • अमेजन दुनिया की प्रमुख टेक्नोलॉजी और ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है। इसकी शुरुआत जेफ बेजोस ने 1994 में एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर की थी।
  • भारत में अमेजन 5 जून 2013 को लॉन्च हुआ था और आज अमेजन ऑनलाइन शॉपिंग के साथ-साथ क्लाउड क्लाउड कम्प्यूटिंग, (AWS), AI, प्राइम वीडियो डिजिटल पेमेंट और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में काम करती है।

इंस्टामार्ट (Instamart)

  • इंस्टामार्ट एक क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए लोग रोजमर्रा की जरूरत का सामान जैसे ग्रॉसरी, फल-सब्जियां, डेयरी, स्नैक्स, पर्सनल केयर घर पर मंगा सकते हैं।

बिगबास्केट (BigBasket)

  • बिगबास्केट भारत की प्रमुख ऑनलाइन ग्रॉसरी और क्विक कॉमर्स कंपनी है। इसे 2011 में शुरू किया गया था और 2021 में Tata डिजिटल ने इसमें हिस्सेदारी खरीदी थी।
सरकार ने इन कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी शुरू की है।

सरकार ने इन कंपनियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई भी शुरू की है।

2. DRDO सभी मिसाइल सिस्टम डिफेंस इंडस्ट्री को सौंपेगा

  • 25 अगस्त को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश में ही उत्पादन के लिए DRDO द्वारा विकसित सभी पारंपरिक मिसाइल सिस्टम की टेक्नोलॉजी को भारतीय रक्षा उद्योग को सौंपने की मंजूरी दी।
  • इस फैसले से ऑपरेशनल क्षमता बढ़ेगी , आयात पर निर्भरता कम होगी और घरेलू स्तर पर वैल्यू एडिशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • अब जरूरी योग्यताओं, सर्टिफिकेशन और रेगुलेटरी जरूरतों के मुताबिक मिसाइल का देश में ही प्रोडक्शन हो सकेगा।
  • इससे घरेलू मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं को बढ़ावा मिलेगा, डिफेंस टेक्नोलॉजी से सप्लाई चेन में भारतीय MSME और अन्य टेक्नोलॉजी पार्टनर की भागीदारी का भी मौका मिलेगा।
See also  Agniveer CAPF Recruitment | 50% Quota for Ex-Agniveers in GD Posts
इससे मिसाइल सिस्टम के डेवलपमेंट और औद्योगिक उत्पादन दोनों हो सकेंगे।

इससे मिसाइल सिस्टम के डेवलपमेंट और औद्योगिक उत्पादन दोनों हो सकेंगे।

3. गेहूं आधारित सभी उत्पादों के निर्यात से प्रतिबंध हटा

  • 24 अगस्त को केंद्र सरकार ने गेहूं और उससे बने उत्पादों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।
  • विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने निर्यात नीति में संशोधन किया है और अब गेहूं की निर्यात नीति ‘प्रतिबंधित’ से से ‘फ्री’ की कैटेगरी में आ गया है।
  • अब आटा, मैदा, सूजी, रवा, होलमील आटा और अन्य संबंधित गेहूं उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति मिल गई है।
  • गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध पहली बार मई 2022 में घरेलू कीमतों और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया था।
  • इस फैसले से किसानों को बेहतर कीमत, निर्यातकों को विदेशी बाजारों तक पहुंच और भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
  • इस फैसले से भारतीय किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेहतर दाम मिल सकेगा और कृषि निर्यात बढ़ सकेगा।
  • भारतीय गेहूं और आटे की दुनिया भर में काफी मांग है और भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है।
  • गेहूं रबी (Rabi) मौसम की मुख्य फसल है।

निधन (DEATH)

4. फिलिस्तीनी विजुअल आर्ट स्लिमन मंसूर का निधन

  • 24अगस्त को फिलिस्तीनी विजुअल आर्ट के जाने-माने कलाकार स्लिमन मंसूर का 79 साल की उम्र में निधन हो गया।
  • मंसूर पांच दशकों से ज्यादा समय तक, फिलिस्तीनी पहचान, इतिहास, विस्थापन और जमीन से जुड़ाव को दिखाने के लिए विजुअल आर्ट का इस्तेमाल किया।
  • मंसूर की पेंटिंग्स में अक्सर जैतून के पेड़, ग्रामीण नजारे, पारंपरिक फिलिस्तीनी कपड़े और कढ़ाई दिखाई देती थी।
  • मंसूर की सबसे मशहूर पेंटिंग में ‘जमाल अल-महामेल’ (बोझ ढोने वाला ऊंट)हैं, जिसे उन्होंने 1973 में बनाया था।
  • इस पेंटिंग में एक बुज़ुर्ग फिलिस्तीनी मजदूर को अपनी पीठ पर यरूशलेम उठाए हुए दिखाया गया है और ये फिलिस्तीनी कला की सबसे पहचानी जाने वाली तस्वीरों में से एक है।
  • मंसूर की इस पेंटिंग को इतिहास के बोझ और फिलिस्तीनियों व उनकी मातृभूमि के बीच अटूट रिश्ते के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।
  • मंसूर ने पहले इंतिफादा (फिलिस्तीनी विद्रोह) के दौरान फिलिस्तीनी कला को आगे बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाई।
  • मंसूर ने 1987 में,’न्यू विजन्स कलेक्टिव’ की सह-स्थापना की। यह फिलिस्तीनी कलाकारों का एक ग्रुप था, जिसने इजराइली आर्ट् सामग्री का बहिष्कार किया और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध चीजों , जैसे मिट्टी, मेहंदी और क्ले (चिकनी मिट्टी) के साथ प्रयोग किए।
See also  Jobs in Punjab Police: 12वीं पास के लिए पंजाब पुलिस में नौकरी पाने का मौका, निकली बंपर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
मंसूर फिलिस्तीनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विज़ुअल आर्ट को बनाने के लिए मशहूर थे।

मंसूर फिलिस्तीनी सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विज़ुअल आर्ट को बनाने के लिए मशहूर थे।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने टेनिस ओपन डबल्स जीता

  • 25 अगस्त को भारत के एन. श्रीराम बालाजी और अनिरुद्ध चंद्रशेखर ने मैक्सिको में खेले गए कानकुन कंट्री टेनिस ओपन का डबल्स खिताब जीत लिया है।
  • भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मैक्सिको के मिगुएल एंजेल रेयेस-वरेला और बेलारूस के इवान ल्युटारेविच को 6-3, 7-6(4) से हराया।
  • इस जीत के साथ बालाजी और अनिरुद्ध को 125-125 एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स रैंकिंग पॉइंट्स और 9,900 डॉलर (करीब 9.5 लाख रुपए) की इनामी राशि मिली।
  • कानकुन की जीत अनिरुद्ध चंद्रशेखर के लिए चैलेंजर सर्किट का 11वां खिताब है। यह 2026 में उनका दूसरा खिताब भी है।
  • इस साल इससे पहले अनिरुद्ध ने जापान के ताकेरू युजुकी के साथ बुसान ATP चैलेंजर 125 का खिताब जीता था।

6. पोर्श की IT और कंसल्टिंग यूनिट ‘MHP’ को TCS खरीदेगी

  • 24 अगस्त को भारत की सबसे बड़ी IT कंपनी TCS जर्मन कंपनी पोर्श की IT और कंसल्टिंग यूनिट ‘MHP’ को 320 मिलियन यूरो यानी 3.5 हजार करोड़ रुपए में खरीदेगी।
  • इस अधिग्रहण के साथ ही दोनों कंपनियों के बीच 1.25 अरब यूरो यानी करीब 14 हजार करोड़ की 5 साल की बड़ी पार्टनरशिप हुई है।
  • इसके तहत TCS अगले 5 सालों में पोर्श को AI, सॉफ्टवेयर-संचालित कारों और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं देगी।
  • TCS ने पोर्श की कंपनी MHP को इसलिए खरीदा ताकि पोर्श को बड़ा (13,950 करोड़ रुपए) का बड़ा प्रोजेक्ट मिला।
  • MHP सलाह देने वाली कंपनी है। इसके पास ऐसी गाड़ियों का सॉफ्टवेयर बनाने का अनुभव है जो मैकेनिकल पुर्जों के बजाय AI और कंप्यूटर प्रोग्राम से चलती हैं।
  • ये कंपनी जर्मनी, अमेरिका, ब्रिटेन, रोमानिया, भारत और मेक्सिको जैसे देशों में काम करती है।
  • टाटा की TCS पिछले 10 महीनों में दुनिया की 3 बड़ी कंपनियों को खरीद चुकी है।
  • इससे पहले TSC ने अमेरिकी IT कंपनी कोस्टल क्लाउडको ₹5,800 करोड़ और अमेरिकी डिजिटल मार्केटिंग कंपनी लिस्टएंगेज को ₹600 करोड़ में खरीदा।
See also  Prayagraj Law University Rejects PhD Applications Due To AI Content Usage

आज का इतिहास

  • 1303 में अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़गढ़ पर कब्जा किया था।
  • 1910 में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का जन्म हुआ था।
  • 1920 में अमेरिका में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला था।

———————–

ये खबर भी पढ़ें..

पंजाब में देश की पहली ड्रोन बटालियन आधुनिक टेस्टिंग करेगी:NSA अजीत डोभाल आज बीजिंग में भारत-चीन सीमा पर वार्ता करेंगे, 25 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required