Most Educated Chief Minister: देश का सबसे पढ़ा-लिखा मुख्यमंत्री कौन, जानें किस CM के पास कौन सी डिग्री?


Most Educated Chief Minister: देश के पांच राज्यों में फिलहाल विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, इन पांच राज्यों में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी शामिल है. इन पांचों ही राज्यों में आने वाले कुछ दिनों में नई सरकारों का गठन होगा. वहीं आजकल देश की राजनीति में जहां एक और एक्सपीरियंस और जनाधार की बात होती है, वहीं नेताओं की शैक्षणिक योग्यता की भी चर्चा बड़ा विषय बनती जा रही है. दरअसल अलग-अलग राज्य के मुख्यमंत्री न सिर्फ राजनीतिक तौर पर मजबूत है, बल्कि पढ़ाई-लिखाई के मामले में भी कई बड़े रिकॉर्ड रखते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर देश का सबसे पढ़ा-लिखा मुख्यमंत्री कौन है और किस नेता के पास कौन सी डिग्री है. 

देश के सबसे पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को देश के सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री में पहले स्थान पर गिना जाता है. उन्होंने बीएससी से ग्रेजुएशन करने के बाद एमए किया. इसके अलावा उन्होंने एलएलबी और एमबीए की पढ़ाई भी की और फिर पीएचडी पूरी की उनकी बहु आयामी शिक्षा उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है. आपको बता दें कि मोहन यादव मध्य प्रदेश के 19वें मुख्यमंत्री बने थे. 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा भी सबसे पढ़े-लिखे नेता 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बाद सबसे पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री में असम के सीएम हिमंत बिस्वा का नाम आता है. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने पीएचडी की डिग्री हासिल की, साथ ही उन्होंने कानून की पढ़ाई एलएलबी भी की है. 

See also  Don’t chase the number, chase the fit

ममता बनर्जी भी सबसे पढ़ी-लिखी नेताओं में से एक 

देश के सबसे पढ़े-लिखे मुख्यमंत्री में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम भी शामिल है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास में बीए और इस्लामी इतिहास में एमए किया है. इसके अलावा उन्होंने बीएड और एलएलबी की डिग्री हासिल की है. जिससे उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि मजबूत मानी जाती हैं. ममता बनर्जी ने श्री शिक्षायतन कॉलेज से शिक्षा में डिग्री की और जोगेश चंद्र चौधरी लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई की.

ये भी पढ़ें-AAP Arvind Kejriwal Dhakka Post : AAP में टूट के बीच केजरीवाल का ट्वीट चर्चा में, ‘धक्का’ का क्या मतलब? जानिए इसका असली मतलब

मेघालय के सीएम भी सबसे पढ़े लिखे 

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने देश के साथ-साथ विदेश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है. उन्होंने अमेरिका के व्हार्टन स्कूल से बीबीए और लंदन से एमबीए किया है. उन्होंने स्कूली शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पूरी की. यही वजह है कि उन्हें ग्लोबल तौर तरीके के साथ काम करने वाला नेता माना जाता है. 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पढ़ाई 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कानून की पढ़ाई के साथ-साथ बिजनेस मैनेजमेंट और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में भी विशेषज्ञता हासिल की है. उन्होंने नागपुर से लॉ की पढ़ाई की और जर्मनी से प्रोजेक्ट मैनेजमेंट में डिप्लोमा किया है. 

ये भी पढ़ें-AAP MP: कौन था आम आदमी पार्टी का पहला राज्यसभा सांसद, जानें अब पार्टी में कितने सांसद बचे?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  UP Board Result 2026 : क्या इस हफ्ते आएंगे यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे, पिछले 5 सालों के ट्रेंड क्या दे रहे हैं संकेत - एजुकेशन



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required