JNU Fee Last Date: जेएनयू की पहली मेरिट लिस्ट जारी, जानें कब तक जमा होगी फीस?


JNU Fee Last Date: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने एकेडमिक सेशन 2026 27 के यूजी और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले उम्मीदवारों को अब तय समय के भीतर प्री एनरोलमेंट और फीस जमा करने की प्रोसेस पूरी करनी होगी. विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने पर सीट अगले काबिल उम्मीदवार को अलाटमेंट कर दी जाएगी. 

कब जमा करनी होगी फीस?

पहली मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार 3 अगस्त से 6 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन प्री एनरोलमेंट पूरा कर फीस जमा कर सकते हैं. फीस जमा होने के बाद ही सीट सुरक्षित मानी जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते सभी फारमेलिटी पूरी कर लें. 

दूसरी मेरिट लिस्ट कब आएगी?

विश्वविद्यालय के शेड्यूल के अनुसार दूसरी मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी की जाएगी. इसी दिन सुपरन्यूमेरेरी सीटों की सूची भी पब्लिश होगी. दूसरी सूची में चुने हुए उम्मीदवार 12 से 14 अगस्त के बीच प्री एनरोलमेंट और फीस जमा कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म

दस्तावेजों का वैरिफिकेशन रहेगा जरूरी

मेरिट लिस्ट में चुने उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का फिजिकल वेरिफिकेशन 17 से 20 अगस्त के बीच किया जाएगा. इस दौरान सभी मूल प्रमाणपत्र, इनकम सर्टिफिकेट, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लेकर पहुंचना होगा. दस्तावेज अधूरे होने या तय तारीख पर हाजिर न होने की स्थिति में एडमिशन प्रभावित हो सकता है. 

See also  Forest Beat Officer Notification 2026: Telangana TGPSC Forest Beat Officer recruitment 2026 to open 1,393 posts at tgpsc.gov.in; check details here

खाली सीटों के लिए मिलेगा आखिरी मौका

यदि दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो विश्वविद्यालय 26 से 28 अगस्त तक आवेदकों को खाली सीटों के लिए अपनी इच्छा दर्ज करने का आखिरी मौका देगा. इसके बाद बची हुई सीटों के लिए आखिरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. 

15 सितंबर तक पूरी होगी प्रवेश प्रोसेस 

विश्वविद्यालय 3 सितंबर को आखिरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा. अंतिम सूची में चुने उम्मीदवारों को 3 से 5 सितंबर के बीच फीस जमा करनी होगी, जबकि 9 और 10 सितंबर को दस्तावेजों का वैरिफिकेशन किया जाएगा. जेएनयू के अनुसार यूजी और सीओपी प्रोग्राम में एडमिशन की पूरी प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 तक पूरी कर ली जाएगी. उम्मीदवारों को नियमित रूप से एडमिशन पोर्टल पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है.

यह भी पढ़ें: CLAT 2027 के लिए आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक भर सकते हैं फॉर्म

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required