Career Options Without JEE NEET : बिना JEE- NEET भी बन सकता है करियर, ये कोर्स दिलाएंगे तगड़ा पैकेज


Career Options Without JEE NEET : हर साल 12वीं के बाद लाखों छात्र अपने करियर को लेकर सबसे बड़ी कंफ्यूजन में रहते हैं. ज्यादातर छात्रों को लगता है कि अगर JEE या NEET में सफलता नहीं मिली तो अच्छे करियर का सपना भी खत्म हो जाएगा. लेकिन अब समय बदल चुका है. आज के दौर में ऐसे कई प्रोफेशन और डिग्री कोर्स मौजूद हैं, जिनमें एडमिशन लेने के लिए JEE या NEET की जरूरत नहीं होती और इनसे शानदार करियर के साथ अच्छा सैलरी पैकेज भी मिल सकता है. टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, डिजिटल मीडिया, डिजाइन और बिजनेस जैसे कई क्षेत्रों में स्किल्स रखने वाले युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि बिना JEE- NEET भी कौन से कोर्स करियर बना सकते हैं और तगड़ा पैकेज
दिला सकते हैं.  
 
बिना JEE- NEET साइंस के छात्रों के लिए बेहतरीन करियर ऑप्शन

1.बीएससी (B.Sc.) – बीएससी आज भी सबसे फेमस कोर्स में से एक है. इसमें कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और नर्सिंग जैसी कई स्पेशलाइजेशन उपलब्ध हैं.पढ़ाई पूरी करने के बाद एमएससी, एमबीए या सीधे नौकरी के ऑप्शन भी मिलते हैं. 

2. बीसीए (BCA) – कंप्यूटर और प्रोग्रामिंग में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए BCA अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इस कोर्स के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, ऐप डेवलपमेंट और आईटी सेक्टर में नौकरी के अवसर मिलते हैं. आगे चलकर MCA या MBA भी किया जा सकता है. 

3. डिजाइन कोर्स – क्रिएटिव छात्रों के लिए डिजाइन सेक्टर तेजी से आगे बढ़ रहा है. B.Des, BFA, ग्राफिक डिजाइन, UX/UI डिजाइन और एनीमेशन जैसे कोर्स करके बड़ी कंपनियों और स्टार्टअप्स में करियर बनाया जा सकता है. 

See also  IIT में पढ़ने का सपना होगा आसान! JEE Advanced नहीं, ऐसे होगी एंट्री

4. फार्मेसी (B.Pharm) – कई राज्यों में B.Pharm में एडमिशन के लिए NEET जरूरी नहीं होती है. इस कोर्स के बाद फार्मासिस्ट, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, क्वालिटी कंट्रोल और फार्मास्यूटिकल कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं.

5. एविएशन और पायलट ट्रेनिंग – अगर आपका इंटरेस्ट एविएशन सेक्टर में है तो 12वीं के बाद कमर्शियल पायलट बनने का रास्ता भी खुला है. इसके लिए JEE या NEET की जरूरत नहीं होती है. 

6. पैरामेडिकल कोर्स – BPT, BMLT, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, रेडियोलॉजी और स्पीच एंड ऑडियोलॉजी जैसे पैरामेडिकल कोर्स भी बिना NEET किए जा सकते हैं और हेल्थ सेक्टर में अच्छी नौकरी मिल सकती है. 

कॉमर्स के छात्रों के लिए शानदार ऑप्शन 

1. चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) – CA देश के सबसे सम्मानित प्रोफेशन में गिना जाता है. 12वीं के बाद CA फाउंडेशन के जरिए इस क्षेत्र में करियर शुरू किया जा सकता है. 

2. बीबीए (BBA) – कॉरपोरेट सेक्टर में करियर बनाने के लिए BBA अच्छा ऑप्शन है. इसके बाद MBA करके बेहतर अवसर हासिल किए जा सकते हैं. 

3. कंपनी सेक्रेटरी (CS) – कंपनी लॉ और कॉरपोरेट गवर्नेंस में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए CS भी लोकप्रिय प्रोफेशनल कोर्स है. 

4. बीकॉम (B.Com) – अकाउंटिंग, फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए B.Com आज भी सबसे पसंदीदा कोर्स में शामिल है. 

5.डिजिटल मार्केटिंग – आज लगभग हर कंपनी डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट की तलाश में रहती है. सोशल मीडिया, SEO, कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन विज्ञापन जैसे क्षेत्रों में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं.. 

6. स्टॉक मार्केट और फाइनेंशियल प्लानिंग – स्टॉक ब्रोकर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर और CFP जैसे प्रोफेशन भी तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. 

See also  Punjab Board PSEB 10th Result 2026 Live Updates: Punjab PSEB Board 10th Class Result Roll Number Wise Direct Link at www.pseb.ac.in

यह भी पढ़ें – August 2026 School Holiday List : अगस्त में कितने दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट

आर्ट्स के छात्रों के लिए  बेहतरीन करियर ऑप्शन

1. लॉ (BA LLB) – कानून की पढ़ाई करके कॉरपोरेट लॉ, क्रिमिनल लॉ और न्यायिक सेवाओं में करियर बनाया जा सकता है. 

2. सिविल सर्विसेज – किसी भी विषय से ग्रेजुएशन करने के बाद UPSC की तैयारी की जा सकती है.

3. जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन – डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री के बढ़ते विस्तार के कारण इस क्षेत्र में लगातार नए अवसर मिल रहे हैं. 

4.साइकोलॉजी – मेंटल हेल्थ के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण प्रशिक्षित साइकोलॉजिस्ट और काउंसलर की मांग लगातार बढ़ रही है. 

5. होटल मैनेजमेंट – हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में होटल, एयरलाइंस और क्रूज सेक्टर में करियर बनाने के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.

6. फैशन डिजाइन – क्रिएटिव छात्रों के लिए फैशन डिजाइन भी तेजी से आगे बढ़ता हुआ क्षेत्र है. 

बिना JEE- NEET भी कौन से कोर्स तगड़ा पैकेज दिला सकते हैं?

आज कई ऐसे करियर हैं जहां अच्छी स्किल्स होने पर शानदार पैकेज मिल सकता है. इनमें डिजिटल मार्केटिंग स्पेशलिस्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कमर्शियल पायलट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, कॉरपोरेट लॉयर, UX डिजाइनर, डेटा साइंटिस्ट, साइकोलॉजिस्ट, जर्नलिस्ट और होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें – PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  CBSE Class 12th result 'soon' says DigiLocker notice: Here's what students need to know before scorecards are released

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required