CBSE Result 2026 : सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पर बिग अपडेट, इस तारीख के बाद आएंगे नतीजे – एजुकेशन


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ( CBSE ) बोर्ड रिजल्ट 2026 की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बोर्ड ने इससे जुड़ा एक अहम शेड्यूल जारी किया है। स्कूलों को अपनी जानकारी में गलती होने पर 11 अप्रैल 2026 यानी आज तक रीजनल ऑफिस से संपर्क करना होगा। हाल में जारी नोटिस के जरिए CBSE के कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन डॉ संयम भारद्वाज ने सभी परीक्षा केंद्रों के सुपरिटेंडेंट और स्कूल प्रिंसिपल से कहा गया है कि वे OECMS पोर्टल पर दी गई अपनी जानकारी को दोबारा चेक यानी वेरीफाई कर लें। ओईसीएमएस (OECMS) यानी ऑनलाइन एग्जाम सेंटर मैनेजमेंट सिस्टम एक ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो बोर्ड परीक्षा को सही तरीके से आयोजित करने और सारी जानकारी एक जगह रखने में CBSE की मदद करता है



Source link

See also  जामिया हॉस्टल के खाने में निकले कीड़े, स्टूडेंट्स ने किया प्रदर्शन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required