Rahul Gandhi Meets Irfan at Jantar Mantar


  • Hindi News
  • Career
  • Rahul Gandhi Meets Irfan At Jantar Mantar | Samvidhan Prastavana Viral

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने 27 जुलाई 2026 को मोहम्मद इरफान से मुलाकात की। इरफान हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए थे।

QuoteImage

मिलिए उस मोहम्मद इरफ़ान से, जो जंतर-मंतर के उस वायरल वीडियो से पूरे देश में पहचाना जा रहा है, जिसमें वह संविधान की प्रस्तावना को जिस आत्मविश्वास, लय और भाव के साथ सुनाता है, वह आसपास खड़े हर व्यक्ति को कुछ पल के लिए ठहरकर सुनने पर मजबूर कर देता है।एक टूटे-फूटे घर में रहने वाला… pic.twitter.com/nXdW2Fc9zy— Firoz Naik Mirza (@MrFirozKhan) July 26, 2026

QuoteImage

मुलाकात के वीडियो और फोटो शेयर करते हुए गांधी ने लिखा कि मैं इरफान से मिला, दिल्ली के एक इलाके का रहने वाला ऐसा युवा जिसकी सोच उसके हालात से तय नहीं होती। संविधान के बारे में उनकी समझ, देश के प्रति उनका नजरिया और सीखने की उनकी उत्सुकता यह दिखाती है कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं।

इरफान को पढ़ना-लिखना बिल्कुल नहीं आता। इसके बावजूद सोशल मीडिया पर वायरल हुए इंटरव्यू में इरफान ने आम लोगों, मजदूरों और गरीब तबके से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय इतनी बेबाकी से रखी जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई।

राहुल गांधी ने इरफान से मिलने के बाद कहा कि इरफान और उसी की तरह के अन्य लोग देश की उम्मीद हैं। ये उन्हीं लोगों में से एक हैं जो अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सचेत रहते हैं।

नीट को लेकर जंतर-मंतर पर चले छात्र आंदोलन के बीच इरफान का वीडियो उस वक्त वायरल हुआ जब कैमरे के सामने उसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना प्रस्तुत की। देश के प्रति उसका जूनुन और जोश देखकर लोग बहुत प्रभावित हुए।

See also  NHSCRL job opportunities ahead of Mumbai-Ahmedabad bullet train project; check vacancies, eligibility criteria

कौन हैं मोहम्मद इरफान :

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की सावदा जेजे कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद इरफान एक आम दिहाड़ी मजदूर और फेरीवाले हैं। इरफान अपने पिता के साथ सड़क के किनारे बर्फ की सिल्ली बेचने का काम करते हैं। यही उनकी रोजी – रोटी है जिससे वे रोज 500 रुपए कमाते हैं।

गूगल वाइस सर्च नोट से सिखा

इरफान ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने जो कुछ इतिहास, राजनीति और साहित्य के बारे में जाना, वो गूगल पर वाइस सर्च नोट्स से सिखा है। इरफान किसी भी जानकारी पर तुरंत अपनी राय नहीं बनाते हैं, बल्कि अलग-अलग सोर्सेस पर जानकारी को वेरिफाई करते हैं, इसके बाद किसी निर्णय पर पहुंचते हैं।

QuoteImage

जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अपने वायरल वीडियो से तहलका मचाने वाले इरफान से मिलने उसके घर पहुंचे @RahulGandhi pic.twitter.com/TYM7pCLB20— Akram P (@APCongress1885) July 27, 2026

QuoteImage

मोहम्मद इरफान ने बताया कि छात्र आंदोलन में जाने का मन वे काफी पहले ही बना चुके थे। इरफान ने जब अपने पिता से वहां जाने की इजाजत चाही तो उन्होंने मना कर दिया। इरफान कहते हैं – उन्हें मेरी चिंता थी। लेकिन मैं बिना बताए ही यहां आ गया। मैं खुद को यहां से दूर नहीं कर सका। यहां छात्र लोग जिस उम्मीद और इच्छा के लिए इकट्‌ठा हुए हैं, मैं यहां नहीं आता तो खुद को कभी माफ नहीं कर पाता।

————–

ये खबर भी पढ़ें…

DU की प्रोटेस्‍ट से दूर रहने वाली एडवाइजरी पर बवाल:थरूर बोले- इमरजेंसी में भी ऐसा नहीं हुआ; यूनिवर्सिटी प्रोफेसर्स ने कहा- तुरंत वापस लें

DU अकादमिक परिषद की बैठक में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर जारी एडवाइजरी पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद की बैठक में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एडवाइजरी का मुद्दा उठा। जीरो आवर के दौरान कई प्रोफेसरों ने इस एडवाइजरी का विरोध किया। पूरी खबर यहां पढ़ें

See also  India Hosts Miss Grand 2026

खबरें और भी हैं…





Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required