Cryonics Pioneer Death | RBI Plastic Currency Update


  • Hindi News
  • Career
  • Cryonics Pioneer Death | RBI Plastic Currency Update | July 29 Current Affairs

24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

1. भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने हुआ चुनयिंग से मुलाकात की

  • 28 जुलाई, को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन की उप-विदेश मंत्री हुआ चुनयिंग से मुलाकात की।
  • इस बैठक में दोनों प्रमुखों ने ट्रेड, इकोनॉमिक को-ऑपरेशन, कल्चरल एक्सचेंज और पीपल टू पीपल एक्सचेंज बढ़ाने पर चर्चा की।
  • दोनों पक्षों ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने के महत्व को दोहराया।
  • मिस्री ने इस यात्रा के दौरान प्रमुख राजनीतिज्ञ सुन हैयान से मुलाकात कर राजनीतिक, शैक्षणिक, थिंक-टैंक और जन-संपर्क सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
  • विक्रम मिस्री ने चीन के पूर्व बॉर्डर डिपार्टमेंट के पूर्व डायरेक्टर जनरल हांग लियांग से भी मुलाकात की।
  • भारत-चीन संबंधों की समीक्षा, व्यापार एवं आर्थिक सहयोग को बढ़ावा, सीमा पर शांति बनाए रखना जैसे मुद्दों पर बात की।
  • विदेश सचिव विक्रम मिस्री चीन के आधिकारिक दौर पर पहुंचे है। उन्होंने इस दौरान बीजिंग का भी दौरा किया।
  • इस यात्रा का उद्देश्य भारत-चीन संबंधों को आगे बढ़ाना, सीमा पर शांति बनाए रखना तथा द्विपक्षीय सहयोग के पहलुओं की समीक्षा करना था।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीनी जन राजनीतिक परामर्श सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीनी जन राजनीतिक परामर्श सम्मेलन में भी हिस्सा लिया।

नेशनल (NATIONAL)

2. RBI प्लास्टिक नोट की टेस्टिंग करेगी

  • 27 जुलाई को केंद्र सरकार ने ₹10, ₹20 के प्लास्टिक नोट की टेस्टिंग को मंजूरी दी।
  • RBI बैंक टोटल 200 करोड़ पॉलिमर यानी प्लास्टिक से बने नोट छापेगी।
  • इस प्लास्टिक करेंसी का ट्रायल होगा, अगर ये सफल होता है तो आगे और नोट भी छापे जाएंगे।
  • पायलट प्रोजेक्ट के तहत 3,000 करोड़ रुपए मूल्य के पॉलीमर बैंक नोट जारी किए जाएंगे।
  • केंद्र सरकार ने ये साफ किया है कि फिलहाल कागजी नोटों को पूरी तरह बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
  • प्लास्टिक नोटों का जीवनकाल कागजी नोटों की तुलना में ज्यादा होता है और इनके नकली नोट बनाना कठिन है।
  • भारत ने 2012 में भी पॉलिमर नोट लाने की कोशिश की थी लेकिन तकनीकी चुनौतियों के कारण योजना टल गई।
  • प्लास्टिक के नोट कागज के नोटों की तुलना में 2-5 गुना ज्यादा समय तक चल सकते हैं।
  • ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है जिसने 1988 में पॉलीमर बैंक नोट जारी किए। इसके बाद कई देशों ने इन्हें अपनाया।
See also  Patna IPS Sanket Kumar Viral Video
पॉलीमर नोट ऐसे मुद्रा नोट होते हैं जो कागज के बजाय पॉलीमर नामक विशेष प्लास्टिक से बनाए जाते हैं।

पॉलीमर नोट ऐसे मुद्रा नोट होते हैं जो कागज के बजाय पॉलीमर नामक विशेष प्लास्टिक से बनाए जाते हैं।

3. पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे

  • 28 जुलाई को RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के पूरी तरह बंद होने की जानकारी दी।
  • RBI के मुताबिक, दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को पूरी तरह बंद करने का आदेश दिया है।
  • इसके साथ ही दिल्ली हाईकोर्ट ने SBI के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरिकुमार एम नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया है।
  • नायर 8 जुलाई 2026 से ही पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड की सभी पावर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
  • RBI ने बयान में बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई 2026 के आदेश और 22 जुलाई 2026 के आदेश के साथ ये निर्देश जारी किया है।
  • RBI ने अप्रैल 2026 में लगातार नियमों का पालन न करने की वजह से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया था।
  • उस समय RBI ने कहा था कि बैंक का कामकाज डिपॉजिटर्स के हितों के खिलाफ चलाया जा रहा।
  • लाइसेंस रद्द करने के साथ ही RBI ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह बैंक को बंद कराने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करेगा।
  • हालांकि, पे टीएम ऐप, UPI और अन्य डिजिटल भुगतान सर्विस सामान्य रूप से चलती रहेंगी, क्योंकि वे Paytm Payments Bank से अलग ऑपरेट होती हैं।

Paytm Payments Bank – PPBL

  • पेटीएम पेमेंट्स बैंक भारत का ही एक बैंक है, जिसे 2017 में शुरू किया गया था।
  • इसका उद्देश्य डिजिटल बैंकिंग, बचत खाते, UPI, वॉलेट, FASTag और अन्य भुगतान सर्विस उपलब्ध कराना था।
  • यह बैंक लोन नहीं दे सकता था, क्योंकि पेमेंट्स बैंकों को इसकी अनुमति नहीं होती।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. शर्मिला ने पैरा शॉट पुट F57 में गोल्ड जीता

  • 27 जुलाई को भारत की शर्मिला धनकड़ ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
  • शर्मिला ने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की।
  • F57 कैटेगरी में उन पैरा एथलीट्स को शामिल किया जाता है, जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं या जिनकी मांसपेशियों की ताकत कम होती है।
  • शर्मिला ने 34 साल की उम्र में सीटेड शॉट पुट इवेंट की ट्रेनिंग शुरू की थी।
  • शर्मिला के घर में आर्थिक तंगी इतनी थी कि 2023 में ट्रेनिंग का खर्च जुटाने के लिए उन्होंने अपना घर बेच दिया था।
  • शर्मिला ने इससे पहले पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 दुबई में गोल्ड मेडल जीता था।
  • इसके बाद परिवार किराए के मकान में रहने लगा, लेकिन शर्मिला ने अभ्यास नहीं छोड़ा।
  • इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
  • ये भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। शर्मिला से पहले रविवार को वेटलिफ्टिंग में मीरा बाई चानू ने 48 KG में गोल्ड जीता था।
  • अन्य इवेंट्स में हाई जंप में सर्वेश कुशारे और वेटलिफ्टिंग के 79 किलोग्राम वर्ग में अजय बाबू ने सिल्वर मेडल जीता।
  • बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव ने 53 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।
  • अब भारत के मेडल टैली में कुल 10 मेडल हो गए हैं और टीम आठवें नंबर पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 26 गोल्ड सहित 59 मेडल के साथ पहले नंबर पर है।
See also  National Current Affairs | Govt Job Prep 2026 Updates

निधन (DEATH)

4. एनाटॉमिस्ट डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस का निधन

  • 27 जुलाई को जर्मनी के प्रसिद्ध एनाटॉमिस्ट डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस के निधन की खबर आई। ये खबर इंस्टीट्यूट फॉर प्लास्टिनेशन ने जारी की
  • हेगेंस का निधन 24 जुलाई को हुआ, वे 81 साल के थे। डॉ. गुंटर वॉन हेगेंस प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी के आविष्कारक थे।
  • हेगेंस ने 1977 में प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी का आविष्कार किया, जिसमें मानव या पशु टिशूस को विशेष पॉलिमर से बदलकर उनकी बॉडी को लंबे समय तक सुरक्षित रखा जाता है।
  • हेगेंस ने 1995 में बॉडी वर्ल्डस (Körperwelten) एग्जीवेशन की शुरुआत की, जिसमें प्लास्टिनेट किए गए वास्तविक मानव शरीरों और अंगों को ट्रेनिंग के लिए प्रदर्शित किया गया।
  • हेगेंस के बॉडी वर्ल्डस एग्जीवेशन के बाद दुनिया भर में करोड़ों लोगों को मानव शरीर रचना (Anatomy) के बारे में जानने का मौका मिला।
  • वॉन हेगेंस ने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उनकी मौत के बाद उनके शरीर का भी प्लास्टिनेशन किया जाए।

प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी

  • वॉन हेगेंस ने 1977 में हीडलबर्ग यूनिवर्सिटी के पैथोलॉजी और एनाटॉमी इंस्टीट्यूट में रिसर्च साइंटिस्ट के तौर पर काम करते हुए शवों को सुरक्षित रखने की टेक्नोलॉजी विकसित की।
  • प्लास्टिनेशन प्रोसेस में मृत शरीर से शारीरिक तरल पदार्थ और घुलनशील वसा को निकालकर उनकी जगह रेजिन, सिलिकॉन रबर और एपॉक्सी भरे जाते हैं।
  • ये टेक्नोलॉजी ऊतकों को काफी मजबूती प्रदान करती है, जिससे शवों को सीधे और जीवंत मुद्राओं में प्रदर्शित किया जा सकता है।
  • प्लास्टिनेशन टेक्नोलॉजी शरीर रचना विज्ञान (Anatomy) की पढ़ाई में उपयोग किया जाता है।
  • इससे मेडिकल स्टूडेंट्स को बिना किसी खतरनाक रसायन (जैसे फॉर्मेलिन) की गंध या दुष्प्रभाव के पढ़ने में मदद मिलेगी।
See also  SSC Exam Calendar 2025-26: SSC Released exam timetable CGL, CHSL, SI, MTS & More Exam Dates
प्लास्टिनेशन प्रोसेस टेक्नोलॉजी से स्ट्रक्चर समझाने के लिए मृत शरीर और अंगों को बिना किसी विशेष रखरखाव के दशकों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

प्लास्टिनेशन प्रोसेस टेक्नोलॉजी से स्ट्रक्चर समझाने के लिए मृत शरीर और अंगों को बिना किसी विशेष रखरखाव के दशकों तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री का निधन

  • 27 जुलाई को कांग्रेस के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया, वे 85 साल के थे।
  • बिष्ट 1985 देहरादून विधानसभा (तत्कालीन उत्तर प्रदेश), 2002 में उत्तराखंड राज्य बनने के बाद राजपुर विधानसभा से पहले विधायक बने और 2014 में डोईवाला विधानसभा से विधायक रहे।
  • 2007 में बिष्ट तत्कालीन उत्तराखंड सीएम नारायण दत्त की सरकार में परिवहन, श्रम एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री भी रहे।
  • उत्तराखंड में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के प्रदेश अध्यक्ष रहे और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे।
बिष्ट कांग्रेस के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे।

बिष्ट कांग्रेस के सीनियर नेता और उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री थे।

आज का इतिहास

  • 1904 में आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाले महान उद्योगपति जे. आर. डी. टाटा का जन्म हुआ था।
  • 1958 में अमेरिका में अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की स्थापना के लिए विधेयक पास किया गया।

—————

ये खबर भी पढ़ें..

घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे साइबर फ्रॉड की शिकायत:गुजरात में e-जीरो FIR सर्विस शुरू; भारत इंडोनेशिया में ब्रह्मोस डील; 28 जुलाई के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required