UGC NET June 2026 Answer Key: NTA कभी भी जारी कर सकता है UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की, ऐसे करें डाउनलोड


UGC NET June 2026 Answer Key: UGC NET जून 2026 परीक्षा दिए हुए उम्मीदवारों का इंतजार अब लंबा होता जा रहा है. परीक्षा खत्म हुए कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जारी नहीं की है. हर साल परीक्षा के कुछ दिनों के अंदर आंसर-की जारी कर दी जाती है, लेकिन इस बार देरी होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है.

उम्मीदवार लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देख रहे हैं और जल्द आंसर-की जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि NTA ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA कभी भी UGC NET जून परीक्षा की आंसर-की जारी कर सकता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसे कैसे डाउनलोड करें.

क्यों हो रही है UGC NET जून 2026 की आंसर-की में देरी?

UGC NET जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की अब तक जारी नहीं हुई है. आमतौर पर परीक्षा खत्म होने के 7 से 10 दिन के भीतर आंसर-की जारी कर दी जाती है, लेकिन इस बार 15 दिन से ज्यादा समय बीतने के बाद भी इसे जारी नहीं किया गया. कुछ दिन पहले हरियाणा के रोहतक के छात्र नेता दीपक धनखड़ और अंकित सिंह फोगाट ने दावा किया था कि UGC NET के सोशियोलॉजी विषय का पेपर परीक्षा से पहले उनके पास पहुंच गया था और बाद में वह सर्कुलेट भी हुआ. इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे. हालांकि NTA ने इन पेपर लीक के दावों को खारिज कर दिया था.

See also  CBSE 12th Results: Board Says Alleged Answer Sheet Mismatch Cases Being Handled On ‘Top Priority’ | Education and Career News

रिपोर्ट्स में जांच की बात

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेपर लीक के दावे के बाद सोशियोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र को लेकर कई उम्मीदवारों ने स्पेलिंग मिस्टेक, गलत अनुवाद और कुछ प्रश्नों में गलतियों की शिकायत की है. शिक्षा मंत्रालय ने इस पूरे मामले की जांच करने के लिए NTA से कहा है. माना जा रहा है कि इसी वजह से प्रोविजनल आंसर-की जारी होने में देरी हो रही है. हालांकि NTA की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

87 विषयों के लिए हुई थी परीक्षा

UGC NET जून 2026 परीक्षा का आयोजन 22 जून से 30 जून 2026 के बीच देशभर में 87 विषयों के लिए दो शिफ्ट में किया गया था. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित हुई. वहीं पंजाब के जालंधर के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा रद्द होने के कारण वहां के उम्मीदवारों के लिए 5 जुलाई 2026 को दोबारा परीक्षा कराई गई थी.

यह भी पढ़ें – NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!

आंसर-की जारी होने के बाद क्या होगा?

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और यह अनुमान लगा पाएंगे कि परीक्षा में उनका प्रदर्शन कैसा रहा. अगर किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपत्ति होती है, तो उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे. विषय विशेषज्ञों की जांच के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा.

See also  Over 1.5 lakh appear for UGC-NET CSIR June 2026 session, answer keys soon

UGC NET जून 2026 Answer Key ऐसे करें डाउनलोड

1. आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं. 

2. होमपेज पर UGC NET June 2026 Answer Key/Challenge Link पर क्लिक करें. 

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉगिन करें. 

4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी रिस्पॉन्स शीट और प्रोविजनल आंसर-की दिखाई देगी. 

5.आंसर-की डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें – Rising Education Cost in India: स्कूल फीस ही नहीं, कोचिंग से कॉलेज तक… पढ़ाई पर बढ़ता खर्च बन रहा परिवारों के लिए आर्थिक बोझ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required