gardening career scope and growth in india
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई मानसिक सुकून की तलाश में घूम रहा है। जब वे थक हर के आता है तो प्रकृति के गोद में सुकून पाता है। पेड़-पौधों के बीच समय बिताना और उनकी देखभाल करना काफी आराम देता और शांत मन करता है। अगर आप नेचर लवर है और आपको पेड़-पौधों से अधिक प्रेम है, तो आप इस शौक को बेहतरीन करियर के रुप में बना सकते हैं।
गौरतलब है कि आज के समय में लोगों हरियाली के बीच काफी खुश और सुकून के पल महसूस करते हैं। अगर आप भी हरियाली के तलाश में रहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। वैसे भी गार्डनिंग और लैंडस्केपिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। यदि आपको प्रकृति से लगाव है, तो आप इस फील्ड में अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं। आइए आपको बताते हैं गार्डनिंग में करियर बनाने के लिए कौन-कौन से ऑप्शन मौजूद हैं और कैसे शुरुआत कर सकते हैं?
गार्डनिंग में करियर बनाने के ऑप्शन
– प्रोफेशनल गार्डनर में आप लोगों के घरों में, पर्सनल बगीचों या सरकारी पार्कों की देखरेख कार्य संभाल सकते हैं।
– गार्डनर डिजाइनर (Garden Designer) एक बेहतरीन ऑप्शन है। गौरतलब है कि आपकी क्रिएटिविटी अच्छी है, तो आप खाली जगहों को सुंदर और आकर्षक बगीचों में बदलने का डिजाइन तैयार कर सकते हैं।
– लैंडस्केपर (Landscaper) का कार्य बगीचों की बनावट, रास्ते, पत्थरों और पौधों को सही जगह पर व्यवस्थित करना होता है। इसमें बड़े लेवल पर कमर्शियल प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।
करियर की शुरुआत कैसे करें?
– पहले यह जान लें कि, आपको पौधों की देखभाल पसंद है, उनका डिजाइन बनाना पसंद है या फिर मिट्टी और कंस्ट्रक्शन का कार्य अच्छा लगता है।
– किसी भी लोकल नर्सरी या टैनिकल गार्डन में कुछ समय फ्री में काम करके देख पाएंगे कि क्या आप इस काम को लंबे समय तक कर पाएंगे।
– यदि आप किसी एक्सपीरियंस लैंडस्केपर या गार्डनर के साथ कार्य करेंगे, तो आप फील्ड का असली अनुभव ले सकते हैं।
– बागवानी या गार्डन डिजाइनिंग से जुड़े छोटे-बड़े प्रोफेशनल कोर्स आपके स्किल को और सीवी दोनों को ही मजबूत करेंगे।
– बागों या सरकारी पार्कों में मिलने वाली ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप के मौकों फायदा ले सकते हैं।
– अक्सर कॉलेज या संस्थाओं द्वारा आयोजित होने वाली बागवानी प्रतियोगिताओं हिस्सा जरुर लें। ऐसा करने से आपको काम की बड़ी पहचान मिल सकती है।
– जब आप बेहतरीन अनुभव और सही जानकारी हासिल करते हैं, तो आप अपनी खुद की नर्सरी या गार्डनिंग सर्विस एजेंसी ओपन कर सकते हैं।
जानिए स्किल्स के नाम
-जैविक खेती की तकनीकें (Organic farming techniques)
-टेरेस गार्डनिंग (Terrace gardening)
-पौधों की देखभाल (Plant care)
-खाद बनाना (Composting)
-सिंचाई प्रणाली (Irrigation systems)
-कीट प्रबंधन (Pest management)
-लैंडस्केपिंग (Landscaping)
कोर्स के नाम
-होम गार्डनिंग मास्टरी कोर्स
-डिप्लोमा इन हॉर्टिकल्चर (बागवानी में डिप्लोमा)
-गार्डनर्स के लिए प्लांट साइंस (पौधों का साइंस)
-द कम्प्लीट गार्डनिंग डिप्लोमा
-अर्बन गार्डनिंग सर्टिफिकेट
-गार्डन डिजाइन और मेंटेनेंस डिप्लोमा