DU ने जारी किया नया शेड्यूल, जानिए कब शुरू होंगी क्लास, परीक्षाएं और छुट्टियां  


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 का नया अकादमिक कैलेंडर जारी किया.
  • ऑड सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई 2026 से शुरू होंगी.
  • दिसंबर 2026 से परीक्षाएँ, जनवरी 2027 से सम सेमेस्टर.
  • शरद, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी इसमें शामिल.

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नया अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है. इसमें यूजी (UG) और पीजी (PG) दोनों कोर्सों की क्लास शुरू होने की तारीख, परीक्षाओं का कार्यक्रम और छुट्टियों का पूरा शेड्यूल बताया गया है. ऐसे में नए और पुराने सभी छात्रों के लिए यह कैलेंडर काफी अहम रहने वाला है.

जारी कैलेंडर के अनुसार सेमेस्टर-I, III, V और VII की पढ़ाई 28 जुलाई 2026 से शुरू होगी. यानी इसी दिन से नए सत्र की नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी. वहीं सेमेस्टर-II, IV, VI और VIII की क्लास 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगी.

अक्टूबर में मिलेगी ऑटम वेकेशन

पढ़ाई के बीच छात्रों को अक्टूबर में शरद अवकाश (ऑटम वेकेशन) भी मिलेगा. विश्वविद्यालय के अनुसार 18 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक छुट्टियां रहेंगी. इसके बाद 26 अक्टूबर से दोबारा नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी.

नवंबर से शुरू होगी परीक्षा की तैयारी

ऑड सेमेस्टर के छात्रों के लिए 20 नवंबर 2026 से नियमित कक्षाएं खत्म हो जाएंगी. इसी दिन से तैयारी अवकाश (Preparatory Leave) और प्रैक्टिकल परीक्षाओं का दौर भी शुरू होगा. इसके बाद 4 दिसंबर 2026 से थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.

दिसंबर के आखिर में विंटर वेकेशन

See also  UPSC CSE Prelims 2026: Admit cards expected this week – how to access hall ticket

थ्योरी परीक्षाओं के बाद छात्रों को साल के अंत में सर्दियों की छुट्टियां भी मिलेंगी. विश्वविद्यालय ने 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक विंटर वेकेशन घोषित किया है. नए साल की शुरुआत के साथ ही ईवन सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू हो जाएगी.

ईवन सेमेस्टर का भी पूरा कार्यक्रम जारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने जनवरी 2027 से शुरू होने वाले ईवन सेमेस्टर का शेड्यूल भी जारी कर दिया है. इसके मुताबिक 1 जनवरी 2027 से क्लास शुरू होंगी. 21 मार्च से 28 मार्च 2027 तक मिड-सेमेस्टर वेकेशन रहेगा, जबकि 29 मार्च से दोबारा पढ़ाई शुरू होगी.

यह भी पढ़ें –  20 जुलाई तक आ सकता है Re- NEET UG रिजल्ट, MBBS एडमिशन और नया सत्र समय पर होगा शुरू

इसके बाद 30 अप्रैल 2027 से कक्षाएं समाप्त होने के साथ तैयारी अवकाश और प्रैक्टिकल परीक्षाएं शुरू होंगी. वहीं 13 मई 2027 से थ्योरी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों को 3 जून से 20 जुलाई 2027 तक समर वेकेशन मिलेगा.

समर वेकेशन बढ़ाने पर भी विचार

विश्वविद्यालय ने यह भी जानकारी दी है कि नए अकादमिक कैलेंडर को लागू करने के लिए 2025-26 सत्र की समर वेकेशन को बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल छुट्टियां 20 जुलाई तक निर्धारित हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर इन्हें बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 तक किया जा सकता है. इससे नए सत्र की शुरुआत तय कार्यक्रम के अनुसार कराई जा सकेगी.

यह भी पढ़ें – NEET-JEE एडमिशन में बड़ा बदलाव संभव! अब बोर्ड परीक्षा के नंबर भी तय कर सकते हैं कॉलेज में दाखिला

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

See also  JEE Advanced Rank 1,000–5,000 In JoSAA 2026: Old IIT Or Best Branch At New IIT — What Should You Pick? | Education and Career News



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required