CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द, 18 जुलाई से पहले जारी होने की उम्मीद


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जल्द जारी कर सकता है. संभावना है कि रिजल्ट 18 जुलाई से पहले घोषित कर दिया जाए. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में छात्रों को सलाह है कि वे रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल बोर्ड के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर ही नजर रखें.

कैसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसके अलावा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे.

बोर्ड ने क्यों दो हिस्सों में कराई परीक्षा?

इस साल सीबीएसई ने पहली बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की है. पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य थी, जबकि दूसरी परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार करने के लिए दोबारा परीक्षा देने का विकल्प चुना था. इस नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को एक और मौका देना है, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

दो परीक्षा दीं तो क्या होगा?

बोर्ड के नियमों के अनुसार, अगर  किसी छात्र ने दोनों परीक्षाएं दी हैं तो अंतिम परिणाम में उसी विषय के अधिक अंक मान्य होंगे, जिसमें छात्र का प्रदर्शन बेहतर रहा है. इससे विद्यार्थियों को बिना किसी अतिरिक्त नुकसान और प्रेशर के अपने मार्क्स सुधारने का मौका मिलता है.

See also  CBSE 12th OSM Row: Students Allege Wrong Evaluation, No Marks Given For Correct Answers | Education and Career News

कैसे मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट?

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से Original Marksheet और  जरूरी दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे. अगर  किसी छात्र को अपने मार्क्स  को लेकर कोई परेशानी होती है तो बोर्ड द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार वह आगे की कार्रवाई के लिए आवेदन कर सकेगा.

कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

  • सीबीएसई (CBSE)की आधिकारिक वेबसाइट पर
  • डिजिलॉकर
  • उमंग ऐप

ये भी पढ़ें: थर्ड लैंग्वेज में हुए फेल तो नहीं मिलेगा 10th का सर्टिफिकेट, Cbse ने लागू किया नियम

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required