SSC CPO Final Result Out: 5,000 से अधिक कैंडिडेट्स सफल, ssc.gov.in | डायरेक्‍ट लिंक पर देखें रिजल्‍ट – नौकरी ही नौकरी


SSC CPO Final Result Out

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल (सीपीएएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पदों पर भर्ती को लेकर आयोजित सीपीओ 2024 एग्‍जाम का फाइनल रिजल्ट आउट कर दिया है। (Image Credit- Canva)

हाइलाइट्स

  • एसएससी सीपीओ भर्ती में 5296 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। जिनमें 455 महिलाएं और 4841 पुरुष शामिल हैं।
  • भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल था।
  • एसएससी ने एसआई भर्ती 2024 के लिए आठ से 28 मार्च 2024 तक ऑनलाइन एप्‍लीकेशन लिए थे।

जानकारी के अनुसार, एसएससी सीपीओ भर्ती में 5296 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्‍ट हुए हैं। जिनमें 455 महिलाएं और 4841 पुरुष शामिल हैं। इससे पहले एसएससी ने परीक्षार्थियों को पेपर-2 में प्रदर्शन के आधार पर अगले चरण मेडिकल एग्जामिनेशन व डीवी के लिए 22246 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। इकोनॉमिक टाइम्‍स की वेबसाइट के अनुसार, 94 उम्मीदवारों के परिणाम वर्तमान में चल रहे अदालती मामलों की वजह से रोके गए हैं, जबकि अन्य 26 उम्मीदवारों के परिणाम अन्य प्रशासनिक कारणों से रोके जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, 30 उम्मीदवारों को कदाचार के कारण प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है।

SSC CPO Final Result Out: मेडिकल के लिए 22,244 कैंडिडेट्स सेलेक्‍ट



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required