पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 167 पदों पर भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन


पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सफाई सेवक (Sweeper) और माली (Gardener) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 167 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, सफाई सेवक के 75 पदों और माली के 92 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी.

माली पद के लिए योग्यता

माली के पद पर भर्ती के लिए ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने बागवानी (हॉर्टिकल्चर) में डिप्लोमा किया हो. इसके अलावा बागवानी क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता मिलेगी. इससे उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में लाभ मिल सकता है.

सफाई सेवक पद के लिए योग्यता

सफाई सेवक के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए संबंधित कार्य में अनुभव होना महत्वपूर्ण माना गया है. अधिसूचना के अनुसार, जिन उम्मीदवारों के पास स्वीपर के रूप में कम से कम तीन वर्ष का कार्य अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

See also  Maharashtra TET Postponed: Why India Keeps Losing The Battle Against Exam Paper Leaks | India News

भाषा का ज्ञान जरूरी

दोनों पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को हिंदी और क्षेत्रीय भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है.  

आवेदन शुल्क कितना है?

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 700 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं पंजाब और हरियाणा के एससी, एसटी तथा दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है.

यह भी पढ़ें – भारत में खुलेंगे तीन और विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस, मुंबई और बेंगलुरु में 2026 से शुरू होगा दाखिला

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध भर्ती या रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
  3. मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें.
  4. आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें.
  5. आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें.
  7. आगे की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें.

यह भी पढ़ें – NMC में स्टाफ की भारी कमी, पारदर्शिता पर सवाल और भ्रष्टाचार के आरोप; मेडिकल छात्रों को भुगतना पड़ रहा खामियाजा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Kerala to end floor admissions in govt medical colleges, initiative begins in Thiruvananthapuram, Kozhikode

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required