कनाडा में पढ़ाई के लिए कैसे करें वीजा अप्लाई, जानें इंटरव्यू में कौन से सवाल पूछे जाते हैं?


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • कनाडा में पढ़ने हेतु पहले एडमिशन ऑफर और दस्तावेज जुटाए.
  • वीजा अधिकारी कोर्स, करियर योजनाओं पर आपसे सवाल पूछेंगे.
  • साक्षात्कार में सफल होने को अपनी जानकारी, दस्तावेज तैयार रखें.

कनाडा में पढ़ाई करना आज भी हजारों भारतीय छात्रों का सपना है. बेहतर शिक्षा, विश्वस्तरीय यूनिवर्सिटीज और करियर के अच्छे अवसरों की वजह से हर साल बड़ी संख्या में छात्र कनाडा का रुख करते हैं. हालांकि कनाडा में पढ़ाई के लिए एडमिशन मिलने के बाद सबसे अहम कदम स्टडी परमिट (Study Permit) या स्टडी वीजा हासिल करना होता है.

स्टडी वीजा के लिए कैसे करें आवेदन?

कनाडा स्टडी वीजा के लिए आवेदन करने से पहले छात्र को किसी मान्यता प्राप्त कनाडाई कॉलेज या यूनिवर्सिटी से एडमिशन ऑफर लेटर प्राप्त करना जरूरी होता है.इसके बाद छात्र ऑनलाइन माध्यम से स्टडी परमिट के लिए आवेदन कर सकते हैं.आवेदन के दौरान पासपोर्ट, एडमिशन लेटर, फीस की स्लिप, बैंक स्टेटमेंट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होते हैं. साथ ही यह भी दिखाना होता है कि छात्र के पास पढ़ाई और रहने का खर्च उठाने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध है.

क्या सभी छात्रों का इंटरव्यू होता है?

कनाडा की इमिग्रेशन एजेंसी IRCC सभी आवेदकों का इंटरव्यू नहीं लेती.यदि किसी आवेदन में अतिरिक्त जानकारी की जरूरत महसूस होती है या किसी बात को लेकर स्पष्टीकरण चाहिए होता है, तो छात्र को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – 30 दिन में कितना कमा लेती हैं देश की पहली महिला ट्रक ड्राइवर, कब शुरू किया था ये सफर?

See also  CBSE rolls out parenting calendar 2026–27 to institutionalise parent–school engagement under NEP 2020 vision

इंटरव्यू में पूछे जा सकते हैं ये सवाल

स्टडी वीजा इंटरव्यू में अधिकारी आमतौर पर छात्र की पढ़ाई, करियर और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछते हैं.जैसे- 

  • आपने पढ़ाई के लिए कनाडा को ही क्यों चुना?
  • आपने यह कोर्स क्यों चुना?
  • यह कोर्स आपके करियर में कैसे मदद करेगा?
  • अपने देश में यह कोर्स क्यों नहीं कर रहे?
  • आपकी पढ़ाई और रहने का खर्च कौन उठाएगा?
  • आपने जिस यूनिवर्सिटी या कॉलेज में एडमिशन लिया है, उसके बारे में क्या जानते हैं?
  • पढ़ाई पूरी करने के बाद आपकी क्या योजना है?
  • क्या आपके परिवार के सदस्य कनाडा में रहते हैं?
  • आपकी पिछली पढ़ाई  उपलब्धियां क्या हैं?

इंटरव्यू के दौरान किन गलतियों से बचें?

कई छात्र इंटरव्यू के दौरान घबराहट में गलत जवाब दे देते हैं.आवेदन में दी गई जानकारी और इंटरव्यू के जवाबों में अंतर होने पर वीजा अधिकारी संदेह कर सकते हैं. इसके अलावा यूनिवर्सिटी, कोर्स या वित्तीय व्यवस्था की पर्याप्त जानकारी न होना भी आवेदन को प्रभावित कर सकता है.

इंटरव्यू में सफलता के लिए अपनाएं ये टिप्स

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required