1250 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती,कल से शुरू होंगे आवेदन:25 नवंबर तक भर सकते हैं फॉर्म, जानिए पूरी डिटेल

रेलवे में 1250 स्टेशन मास्टर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए कल से आवेदन शुरू होंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 नवंबर है। भर्ती को लेकर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने रविवार को विज्ञापन जारी किया था। अभ्यर्थी स्टेशन मास्टर के पदों की भर्ती के लिए आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। देशभर के आरआरबी को मिलाकर 1250 पद पहली बार इन पदों के लिए अलग केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना जारी की गई है। इससे पहले स्टेशन मास्टर के पद एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती में शामिल होते थे।इस भर्ती के लिए आरआरबी अजमेर नोडल एजेंसी रहेगी। फिलहाल जारी सांकेतिक सूचना में देशभर के सभी आरआरबी को मिलाकर करीब 1,250 पद प्रस्तावित हैं। किस आरआरबी में कितने पद होंगे, इसकी जानकारी विस्तृत अधिसूचना में मिलेगी। इसमें शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तें भी स्पष्ट होंगी। इससे पहले 2019 में निकली थी भर्ती स्टेशन मास्टर का पद सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अंतर्गत आता है। साल 2019 में 6,865 पद थे, बाद की भर्तियों में संख्या 1,000 से कम रही। रेलवे ने 2019 में निकली एनटीपीसी संयुक्त भर्ती में स्टेशन मास्टर के 6,865 पद निकाले थे। इसके बाद 2024 और 2025 की भर्तियों में पदों की संख्या 1,000 से कम रही। इस बार करीब 1,250 पद प्रस्तावित हैं और स्टेशन मास्टर के लिए अलग अधिसूचना जारी की गई है।



Source link

See also  JNU Faculty Recruitment 2026 | Delhi Professor Jobs

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required