सीनियर टीचर भर्ती-डिटेल फॉर्म भरने की आज लास्ट डेट:ऑनलाइन भरना होगा आवेदन, सोशल साइंस में 1217 कैंडिडेट्स पात्रता जांच में हुए थे शामिल




राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए डिटेल फार्म भरने की कल लास्ट डेट है। इसमें 1217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया था। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। ऑनलाइन भरना होगा आवेदन कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से ही की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिंट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिंट कर अपने पास संभाल कर रखें। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। 880 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित इसके लिए संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचित कराने की कार्रवाई होगी। आयोग की ओर से अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को भेजी नहीं जाएगी। निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जायेगा। बता दें कि आयोग द्वारा 10% से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 880 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित किया गया था।



Source link

See also  UP TGT PGT Recruitment New Syllabus

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required