विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू


Chevening Scholarship 2027-28: ब्रिटेन सरकार ने Chevening Scholarship 2027-28 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह स्कॉलरशिप उन भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए खास मौका मानी जा रही है, जो ब्रिटेन की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एक साल का पूरी तरह फंडेड मास्टर डिग्री प्रोग्राम करना चाहते हैं. स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली उम्मीदवारों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जिनमें नेतृत्व क्षमता हो और जो पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने देश में पॉजिटिव योगदान देना चाहते हैं. स्कॉलरशिप को ब्रिटेन के फोरन कॉमनवेल्थ एंड डेवलपमेंट ऑफिस और उसके पार्टनर संगठनों की ओर से फंड किया जाता है. इसके तहत चयनित उम्मीदवारों को ब्रिटेन की पात्र यूनिवर्सिटीज में एक साल मास्टर्स प्रोग्राम करने का मौका मिलता है. 

भारतीय छात्रों के लिए क्या है पात्रता?

Chevening Scholarship 2027-28 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी. भारतीय आवेदकों के लिए जरूरी शर्तों के अनुसार उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए. स्कॉलरशिप पूरी होने के बाद कम से कम 2 साल भारत लौटकर रहने के लिए सहमत होना होगा. उम्मीदवार के पास ऐसी अंडर ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए जो यूके की अपर सेकंड क्लास यानी 2:1 ऑनर्स डिग्री के बराबर हो. आवेदन के लिए कम से कम 2 साल का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी है. यह करीब 2800 घंटे के बराबर है. उम्मीदवार को ब्रिटेन के तीन पात्र मास्टर कोर्स के लिए आवेदन करना होगा. उम्मीदवार को कम से कम एक चुने गए कोर्स से अनकंडीशनल ऑफर हासिल करना होगा. 

See also  CUET UG 2026: NTA Clarifies Only Exam State/City Changes Allowed, Date And Shift Remain Unchanged | Education and Career News

6 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन 

इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 है. आवेदन की डेडलाइन 11:00 बजे यूटीसी है, जो भारतीय आवेदकों के लिए उसी दिन भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे तक होगी. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अंतिम समय का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जरूरी जानकारी व डॉक्यूमेंट सही तरीके से जमा करें. 

ये भी पढ़ें-छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती के नतीजों पर विवाद, News और Spacerani नाम के कैंडिडेट भी पास

कैसे करना होगा आवेदन?

Chevening Scholarship के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. इसके लिए उम्मीदवार को सबसे पहले ऑफिशियल Chevening वेबसाइट पर अपनी पात्रता जांचनी होगी. इसके बाद अकाउंट बनाकर आवेदन फॉर्म में पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरनी होगी. आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को तीन पात्र यूके मास्टर्स कोर्स सिलेक्ट करना होगा और दो रेफरी की जानकारी भी देनी होगी. इसके अलावा आवेदन में नेतृत्व क्षमता, करियर प्लान और यूके में चुने गए कोर्स को लेकर अपनी प्राथमिकताओं से जुड़े सवालों के जवाब और निबंध भी शामिल करने होंगे. आवेदन जमा करने से पहले उम्मीदवार को सभी जानकारी जांचनी होगी. आवेदन सबमिट करने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा और जरूरत के अनुसार मांगे गए डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराने होंगे. 

किन उम्मीदवारों पर रहेगा फोकस?

इस स्कॉलरशिप के चयन में उम्मीदवार की लीडरशिप क्षमता, एकेडमी उपलब्धियों, प्रोफेशनल एक्सपीरियंस, करियर प्लान और नेटवर्किंग क्षमता जैसे पहलुओं को महत्व दिया जाता है. स्कॉलरशिप का उद्देश्य ऐसे उम्मीदवार का अवसर देना है, जो भविष्य में अपने क्षेत्र और देश में पॉजिटिव बदलाव लाने की क्षमता रखते हो.

See also  Coal India MT recruitment 2026: Last date to apply at coalindia.in for 660 posts; check details and direct link here

ये भी पढ़ें-यूपी के स्कूलों में सोमवार को 12:15 बजे हो जाएगी छुट्टी, हाफ-डे का आदेश

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required