MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती


MP ESB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए आने वाले कुछ महीने काफी जरूरी रहने वाले हैं. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) ने साल 2026 में होने वाली भर्तियों का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है. इस कैलेंडर के मुताबिक सितंबर से दिसंबर 2026 के बीच प्रदेश में 12 बड़ी भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. इन परीक्षाओं के जरिए अलग-अलग विभागों में 19 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी. 

इस भर्ती प्रक्रिया में पुलिस, पंचायत, कृषि, इंजीनियरिंग और दूसरे विभागों के पद शामिल हैं. इसके अलावा शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) भी सितंबर-अक्टूबर में प्रस्तावित है. ऐसे में सरकारी नौकरी और शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह अपडेट काफी जरूरी है. 

सितंबर में होंगी दो बड़ी भर्ती परीक्षाएं

MP ESB के संशोधित भर्ती कैलेंडर के अनुसार सितंबर 2026 में ग्रुप-2  सब ग्रुप-1 के तहत कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा-2026 आयोजित की जाएगी. इसके जरिए कुल 2,784 पदों पर भर्ती की जानी है. इसी महीने ग्रुप-2  सब ग्रुप–4 के तहत खंड पंचायत अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक संपरीक्षक और समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा भी आयोजित होगी. इस भर्ती के तहत कुल 2,299 पद भरे जाने हैं. 

सितंबर-अक्टूबर में SI और उपयंत्री की परीक्षा

सितंबर से अक्टूबर 2026 के दौरान ग्रुप-3 उपयंत्री, मानचित्रकार और प्रयोगशाला तकनीशियन परीक्षा आयोजित की जानी है. इस भर्ती के जरिए कुल 700 पदों पर उम्मीदवारों का चयन होगा. इसी अवधि में सूबेदार और उपनिरीक्षक (SI) संवर्ग भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है. इसमें कुल 507 पदों पर भर्ती की जाएगी.  इसके साथ ही सेवात्तर शिक्षकों के लिए प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 भी सितंबर-अक्टूबर में आयोजित होने का प्रस्ताव है. 

See also  CBSE Class 10 Second Board Exam Result 2026 Live Updates: 10th Class CBSE Phase 2 Exam Result Date, Time, Direct Link at cbseresults.nic.in

अक्टूबर-नवंबर में पुलिस भर्ती पर रहेगा फोकस

अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच भी कई जरूरी परीक्षाएं आयोजित की जानी हैं. इस दौरान सूबेदार शीघ्रलेखक एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है, जिसमें कुल 566 पद भरे जाएंगे.  इसके अलावा पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा भी इसी अवधि में होगी. इस भर्ती में सबसे ज्यादा 7,500 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है.

नवंबर में 1000 पुलिस आरक्षक चालक पद

नवंबर 2026 में पुलिस आरक्षक चालक भर्ती परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव है. इसके जरिए कुल 1,000 पदों पर भर्ती की जाएगी. 

नवंबर-दिसंबर में पंचायत से जुड़ी भर्तियां

नवंबर से दिसंबर 2026 के बीच नायब तहसीलदार विभागीय भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके तहत कुल 73 पद भरे जाने हैं.  इसी अवधि में पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित है. इस भर्ती के जरिए कुल 2,900 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. 

दिसंबर में ग्रुप-6 की भर्ती परीक्षा

दिसंबर 2026 में ग्रुप-6 स बग्रुप-1 भर्ती परीक्षा आयोजित की जानी है. इसके तहत कुल 700 पदों पर भर्ती होगी. इसके अलावा दिसंबर में संस्कृति संचालनालय के तहत संचालित शासकीय संगीत एवं ललित कला महाविद्यालयों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए भी परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें कुल 33 पद भरे जाने हैं. 

यह भी पढ़ें – विदेश में पढ़ाई का मौका, UK की Chevening Scholarship 2027-28 के आवेदन शुरू

करीब 1.50 लाख शिक्षकों से जुड़ा TET अपडेट

MP ESB के संशोधित भर्ती कैलेंडर के अनुसार, मध्य प्रदेश में कुल 19,062 पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सबसे ज्यादा 7,500 पद पुलिस आरक्षक के हैं. इसके अलावा पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, कृषि विस्तार अधिकारी, उपयंत्री और SI समेत कई पद शामिल हैं. वहीं करीब 1.50 लाख शिक्षकों के लिए TET परीक्षा सितंबर-अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसकी जिम्मेदारी MP ESB को दी गई है और जल्द ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है. 

See also  SBI Concurrent Auditor Recruitment 2026: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए मौका! देश के सबसे बड़े बैंक में निकली 821 पदों पर भर्ती

किन शिक्षकों को देना होगा TET?

सुप्रीम कोर्ट के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने वाले सभी शिक्षकों के लिए TET जरूरी है. आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त हुए कुछ शिक्षक यह परीक्षा नहीं दे पाए थे. अब उन्हें अपनी योग्यता साबित करने के लिए TET देना होगा. यह परीक्षा उन शिक्षकों को देनी होगी, जिनकी रिटायरमेंट में अभी 5 साल से ज्यादा का समय बाकी है और जो प्राथमिक साथ ही माध्यमिक स्कूलों में काम कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें – देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required