राजस्थान LDC रिजल्ट का स्कोरकार्ड जारी, 10,644 पदों पर होनी है भर्ती


राजस्थान LDC और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. दरअसल राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने Rajasthan LDC/Junior Assistant परीक्षा 2026 का स्कोर कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने लिखित परीक्षा के प्राप्त अंक और स्कोर से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं. बोर्ड ने इससे पहले 28 सितंबर को परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था, जबकि अब स्कोर कार्ड अलग से जारी किया गया है. आपको बता दें कि राजस्थान में यह भर्ती कुल 10644 पदों के लिए आयोजित की जा रही है. वहीं इस भर्ती से जुड़ी लिखित परीक्षा 5 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की हुई थी. 

RSSB LDC स्कोरकार्ड के जरिए उम्मीदवार अपने पेपर वार अंक, कुल प्राप्तांक और नॉर्मलाइज्ड स्कोर की जानकारी देख सकते हैं. इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर आवेदन संख्या और कैटेगरी जैसी जानकारी भी दी जा सकती है. वहीं लिखित परीक्षा में दो पेपर शामिल थे. पहले पेपर में सामान्य ज्ञान, दैनिक विज्ञान और गणित से जुड़े प्रश्न थे, जबकि दूसरे पेपर में सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी के सवाल पूछे गए थे. दोनों पेपर 100-100 नंबर के थे और हर पेपर के लिए 3 घंटे का समय दिया गया था. वहीं इस परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग भी लागू थी. 

ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड 

  • राजस्थान एलडीसी का स्कोर कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद राजस्थान एलडीसी परीक्षा टाइप चुनें. 
  • अब डैशबोर्ड में रिक्रूटमेंट-रिजल्ट सेक्शन पर जाएं.
  • यहां एलडीसी जूनियर असिस्टेंट एग्जाम 2026 के स्कोर कार्ड लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट करें. 
  • स्क्रीन पर अब आपको रिजल्ट दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
See also  AMU के तीन PhD छात्रों का कमाल, नोबेल विजेता की रिसर्च टीम का बने हिस्सा

ये भी पढ़ें-इंडियन ऑयल दे रहा अप्रेंटिस का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

स्कोरकार्ड के बाद अब आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होना होगा. इसके तहत अब टाइपिंग और दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें हिंदी और अंग्रेजी में टाइपिंग से संबंधित स्किल का प्रशिक्षण होगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन किया जाएगा. अंतिम चयन से पहले शैक्षणिक योग्यता, कैटेगरी और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट की जांच होगी. इसलिए स्कोर कार्ड जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारी पर ध्यान देना होगा. 

10,644 पदों पर होनी है भर्ती

राजस्थानी कर्मचारी चयन बोर्ड की इस भर्ती के जरिए कुल 10,644 पद भरे जाने हैं. वहीं इस भर्ती से जुड़ी परीक्षा जुलाई में आयोजित हुई थी और इसका रिजल्ट 28 सितंबर को जारी किया गया था. अब आज यानी 7 अक्टूबर 2026 को स्कोर कार्ड भी जारी की कर दिया गया है. इसके बाद अब आयोग की ओर से उम्मीदवारों को टाइपिंग और दक्षता परीक्षा की तैयारी पर जोर देने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें-दिल्ली जिला अदालत में नौकरी पाने का मौका, DSSSB ने निकाली 641 वैकेंसी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  Nagaland University opens FYUGP BSc Honours admissions 2026; CUET UG scores mandatory, July 15 application deadline

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required