यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 


उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमिशन प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में असिस्टेंट टीचर की 17,735 वैकेंसी के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. इन वैकेंसी में लड़कों के स्कूलों में 16,193 पोस्ट और लड़कियों के स्कूलों में 17 सब्जेक्ट में 1542 पोस्ट शामिल हैं.  निर्धारित समय सीमा के अंदर कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम सावधान कर सकते हैं. 

असिस्टेंट टीचर के 17,735 पदों पर आज यानी 24 अक्टूबर से आवेदन शुरू हो रहे हैं. इन पदों पर उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन किया जाता है. वहीं एप्लीकेशन फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 है और आवेदन फाॅर्म में करेक्शन की आखिरी तारीख 26 नवंबर बताई गई है. इसके अलावा 23 और 24 दिसंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी.

इस भर्ती के लिए एलिजिबिलिटी 

यूपी टीजीटी भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित निर्धारित शर्तों के अनुसार योग्यता होनी चाहिए. इस भर्ती में एनसीटीई से मान्यता प्राप्त टीचिंग क्वालिफिकेशन और अपर प्राइमरी लेवल के लिए क्वालीफाइंग टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट तय किया गया है. वहीं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स के साथ बैचलर या कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स के साथ पोस्ट ग्रैजुएट की डिग्री होनी चाहिए.  इसके अलावा कुछ सब्जेक्ट में एक्स्ट्रा योग्यताएं भी बताई गई है.

क्या है टीजीटी के लिए आयु सीमा?

असिस्टेंट टीचर के लिए कम से कम उम्र 1 जुलाई 2026 को 21 साल है. वहीं विज्ञापन में सुपरनुएशन की उम्र भी 62 साल बताई गई है और कहा गया है कि रेफरेंस डेट पर 62 साल से ज्यादा उम्र के कैंडिडेट्स के एप्लीकेशन एक्सेप्ट नहीं किए जाएंगे. इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. 

See also  CBSE Class 12 Results 2026: Following DigiLocker, UMANG Claims, 'Wait Is Almost Over' | Education and Career News

आवेदन के लिए फीस 

एप्लीकेशन फीस कैंडिडेट की कैटेगरी के अनुसार तय की गई है. इसमें जनरल, ओबीसी ईडब्ल्यूएस और दूसरी कैटेगरी के लिए की उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन फीस देनी होगी. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी, जबकि विकलांग उम्मीदवारों को 300 रुपये फीस देनी होगी. फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 23 नवंबर 2026 तय की गई है. 

ये भी पढ़ें-यूपी स्पेशल TET की सिटी स्लिप जारी, प्रयागराज समेत 6 शहरों में होगी परीक्षा 

क्या रहेगी चयन प्रक्रिया? 

सेलेक्शन प्रोसेस 360 मार्क्स के रिटन एग्जाम में कैंडिडेट की मेरिट के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एलिजिबिलिटी और सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा. इसमें लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे. इसके अलावा लिखित परीक्षा के अंकों के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी. वहीं जहां जरूरी हो, वहां टाई ब्रेकिंग नियमों का इस्तेमाल भी किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन? 

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले upessc.up.gov.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद ओटीआर पूरा करें. 
  • अब रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन सिस्टम एक्सेस करें. 
  • अब एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें. 
  • इसके बाद आवेदन में मांगे गए डॉक्यूमेंट सही फॉर्मेट में जमा करें. 
  • वहीं जहां जरूरी हो, वहां सर्टिफिकेट और डॉक्युमेंट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड करें. 
  • इसके बाद उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल करके एग्जामिनेशन फीस का पेमेंट करें.
  • लास्ट में फाॅर्म को अच्छे से चेक करके सबमिट कर दें. 

ये भी पढ़ें-यूपी में 13 साल बाद प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक भर्ती, 2647 पदों पर आवेदन शुरू

See also  CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 Tomorrow: Admit card, guidelines and other details | Education News

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required