यूपी में 12405 प्राइमरी टीचर के पदों पर भर्ती, आज से करें आवेदन


उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर के 12,405 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 16 सितंबर 2026 से शुरू होगी. उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत की जा रही है.  बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षकों के खाली पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया शुरू की गई है. वहीं आवेदन से पहले उम्मीदवारों को भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी गई है. 

कैटेगरी के अनुसार पदों की संख्या 

UPESSC की इस भर्ती में दो कैटेगरी में असिस्टेंट टीचर के पद शामिल है. बेसिक शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट टीचर अर्बन के 11,508 पद है. वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत गैर-सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों से जुड़े असिस्टेंट टीचर अटैच्ड प्राइमरी के 897 पद हैं. अर्बन असिस्टेंट टीचर के 11,508 पदों में 4,746 जनरल, 3,069 ओबीसी, 1116 ईडब्ल्यूएस, 2,379 एससी और 198 पद एसटी के शामिल है. वहीं 897 अटैच्ड प्राइमरी पदों में 378 जनरल, 164 ओबीसी, 7 ईडब्ल्यूएस और 348 पद एससी के हैं. 

आज से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया 

उम्मीदवार आज यानी 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 15 अक्टूबर है, जबकि फॉर्म में करेक्शन की सुविधा 19 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना जरूरी है. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि फॉर्म भरने से पहले नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लें. 

See also  Only 14% can be themselves at work: Why US employees are hiding their real selves to fit into the corporate culture

कौन कर सकता है आवेदन? 

असिस्टेंट टीचर अर्बन पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ बीटीसी, दो वर्षीय बीटीसी उर्दू, स्पेशल बीटीसी, डी.एल.एड., 4 वर्षीय बीएड या मान्य शिक्षक प्रशिक्षण से जुड़ी निर्धारित योग्यता में से संबंधित योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी पास होना भी जरूरी है. असिस्टेंट टीचर अटैच्ड प्राइमरी पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ एनसीटीई से मान्यता प्राप्त बीटीसी या डी.एल.एड. और कक्षा 1 से 5 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार या भारत सरकार की ओर से आयोजित टीईटी पास होना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें-Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश

उम्र सीमा और आवेदन की फीस 

अर्बन असिस्टेंट टीचर पद के लिए 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. आयुष में छूट संबंधित नियमों के अनुसार मिलेगी. आवेदन फीस की बात करें तो ओबीसी, ईडब्ल्यूएस सहित निर्धारित कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये फीस है. वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 300 रुपये फीस रखी गई है.

ऐसे करें आवेदन 

  • इन पदों आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाए.
  • अब यहां पर यूपी सुपर टीईटी 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें और क्रैडेंशियल्स प्राप्त कर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद अपनी शैक्षणिक डिटेल्स भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
  • लास्ट में ऑनलाइन पेमेंट करके आवेदन फॉर्म जमा कर दें.
See also  6 Month Certification Course After 12th: सिर्फ 12वीं पास छात्रों के लिए शुरू हुआ 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, 40000 मिलेगी पहली सैलरी

ये भी पढ़ें-लाइब्रेरी में पढ़ाई और गुरुद्वारे में सोना, कौन हैं IAS बनने की जिद रखने वाले मिन्हाज?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required