6 Month Certification Course After 12th: सिर्फ 12वीं पास छात्रों के लिए शुरू हुआ 6 महीने का सर्टिफिकेशन कोर्स, 40000 मिलेगी पहली सैलरी


6 Month Certification Course After 12th: कॉलेज की लंबी पढ़ाई हर छात्र के लिए आसान नहीं होती है. कई छात्र ऐसे होते हैं जो 12वीं के बाद जल्दी नौकरी करना चाहते हैं, जिससे अपने करियर की शुरुआत कर सकें और आर्थिक रूप से भी मजबूत बन सकें. ऐसे छात्रों के लिए अब 6 महीने के सर्टिफिकेशन और डिप्लोमा कोर्स एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आए हैं. इन कोर्सों में पढ़ाई के साथ इंडस्ट्री में काम आने वाली प्रैक्टिकल स्किल्स भी सिखाई जाती हैं. यही वजह है कि कई कंपनियां ऐसे छात्रों को नौकरी देने में ज्यादा इंटरेस्ट दिखाती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि सिर्फ 12वीं के बाद कौन-से 6 महीने के सर्टिफिकेशन कोर्स किए जा सकते हैं और किस कोर्स के बाद कितनी शुरुआती सैलरी 40000 मिल सकती है. 

6 महीने का सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा कोर्स क्या होता है?

6 महीने के सर्टिफिकेशन या डिप्लोमा कोर्स ऐसे प्रोफेशनल कोर्स होते हैं, जिनका उद्देश्य किसी एक खास स्किल में ट्रेनिंग देना होता है. इनमें थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल सीखने पर ज्यादा जोर दिया जाता है. यही कारण है कि कोर्स पूरा करने के बाद छात्र सीधे नौकरी के लिए तैयार माने जाते हैं. कई कंपनियां ऐसे उम्मीदवारों को इसलिए भी प्राथमिकता देती हैं क्योंकि उन्हें अलग से ज्यादा ट्रेनिंग देने की जरूरत नहीं पड़ती है. 

सिर्फ 12वीं के बाद कौन-से 6 महीने के सर्टिफिकेशन कोर्स किए जा सकते हैं?

1. डिजिटल मार्केटिंग – डिजिटल मार्केटिंग आज के समय में सबसे ज्यादा डिमांड वाले प्रोफेशनल कोर्स में गिना जाता है. इस 6 महीने के सर्टिफिकेशन कोर्स में छात्रों को SEO, Google Ads, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और ईमेल मार्केटिंग जैसी जरूरी स्किल्स सिखाई जाती हैं. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र डिजिटल मार्केटर, SEO एक्सपर्ट, सोशल मीडिया मैनेजर या PPC स्पेशलिस्ट जैसी प्रोफाइल पर काम कर सकते हैं. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी करीब 20,000 से 40,000 प्रति माह तक हो सकती है. 

See also  School Holidays Due To Heavy Rain: States Where Schools Are Closed Today

2. ग्राफिक डिजाइनिंग – अगर किसी छात्र का इंटरेस्ट डिजाइनिंग और क्रिएटिव काम में है, तो ग्राफिक डिजाइनिंग का सर्टिफिकेशन कोर्स अच्छा ऑप्शन माना जाता है. इस कोर्स में Adobe Photoshop, Illustrator, CorelDRAW, ब्रांडिंग और लेआउट डिजाइन जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. इसके बाद छात्र ग्राफिक डिजाइनर, UI/UX डिजाइनर, विजुअल डिजाइनर या फ्रीलांसर के रूप में करियर शुरू कर सकते हैं. इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 20,000 से 35,000 प्रतिमाह तक मिल सकती है.  

3. वेब डिजाइनिंग – वेब डिजाइनिंग कोर्स उन छात्रों के लिए उपयोगी है जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं. इसमें HTML, CSS, JavaScript और WordPress जैसे प्लेटफॉर्म पर वेबसाइट बनाना और उसे मैनेज करना सिखाया जाता है. कोर्स पूरा करने के बाद वेब डिजाइनर, फ्रंट-एंड डेवलपर या वर्डप्रेस डेवलपर जैसी नौकरियों के अवसर मिल सकते हैं. इस फील्ड में शुरुआती सैलरी 25,000 से 40,000 प्रति माह तक हो सकती है. 

4. ऑफिस मैनेजमेंट और डेटा एंट्री (DCA) – जो छात्र कम समय में किसी ऑफिस या संस्थान में नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए ऑफिस मैनेजमेंट और डेटा एंट्री (DCA) का कोर्स अच्छा ऑप्शन है. इसमें MS Office, Excel, इंटरनेट एप्लिकेशन और डेटा एंट्री से जुड़ी स्किल्स सिखाई जाती हैं. कोर्स पूरा करने के बाद डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसी नौकरियों के अवसर मिलते हैं. इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 15,000 से 25,000 प्रति माह तक हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?

See also  After missing UPSC and UPPCS final lists, Viral Sharma cracks Uttarakhand PCS and Bihar PCS with top ranks

5. हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट – हॉस्पिटैलिटी और होटल मैनेजमेंट का यह शॉर्ट-टर्म कोर्स होटल और सर्विस इंडस्ट्री में करियर बनाने के छात्रों के लिए परफेक्ट है. इसमें फ्रंट ऑफिस, हाउसकीपिंग, फूड एंड बेवरेज सर्विस और कस्टमर सर्विस से जुड़ी ट्रेनिंग दी जाती है. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र होटल फ्रंट ऑफिस, हॉस्पिटैलिटी एग्जीक्यूटिव, एयरलाइंस ग्राउंड स्टाफ या कस्टमर सर्विस जैसी प्रोफाइल पर काम कर सकते है. शुरुआती सैलरी 18,000 से 30,000 प्रति माह तक हो सकती है. 

6. योग और फिटनेस इंस्ट्रक्टर – फिटनेस और हेल्थ सेक्टर में इंटरेस्ट रखने वाले छात्रों के लिए योग और फिटनेस इंस्ट्रक्टर का सर्टिफिकेशन कोर्स अच्छा ऑप्शन है. इसमें योगासन, प्राणायाम, डाइट प्लानिंग, एनाटॉमी और मेडिटेशन की ट्रेनिंग दी जाती है. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र योग प्रशिक्षक, जिम ट्रेनर या पर्सनल फिटनेस ट्रेनर के रूप में काम कर सकते हैं. इस क्षेत्र में शुरुआती सैलरी 15,000 से 30,000 प्रति माह तक मिल सकती है. 
 
क्या 6 महीने के कोर्स के बाद 40,000 की नौकरी मिल सकती है?

कुछ कोर्स जैसे डिजिटल मार्केटिंग, वेब डेवलपमेंट और वेब डिजाइनिंग में शुरुआती सैलरी 20,000 से 40,000 प्रति माह तक हो सकती है. हालांकि हर छात्र को शुरुआत में 40,000 की नौकरी मिले, ऐसा जरूरी नहीं है. शुरुआती वेतन संस्थान, स्किल, शहर और कंपनी के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. एक्सपीरियंस बढ़ने और नई स्किल सीखने के बाद सैलरी में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें – सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी

See also  SSC Junior Engineer Recruitment: Option-cum-preference submission begins | Education News

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required