यूपी में आज से 21 मई तक लगेंगे बंपर जॉब फेयर, नौकरी पानी है तो इन डॉक्यूमेंट्स के साथ पहुंचें


उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आने वाले दिन सुनहरा अवसर लेकर आए हैं. राज्य के कई जिलों में बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन हो रहा है, जहां हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी. खास बात यह है कि इन रोजगार मेलों में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी भाग ले सकते हैं. उम्मीदवार सीधे कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलकर इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे और मौके पर ही नौकरी पाने का अवसर मिलेगा.

प्रदेश के अमरोहा, प्रतापगढ़, जौनपुर, आगरा, हापुड़, झांसी, मऊ, बलरामपुर समेत कई जिलों में मई महीने के दौरान रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे. इन मेलों के जरिए करीब 4856 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी. ऐसे में लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है.

इन जिलों में लगेंगे रोजगार मेले

16 मई 2026 को अमरोहा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जहां करीब 50 पदों पर भर्ती होगी. इसके बाद 18 से 21 मई तक प्रतापगढ़ में बड़ा रोजगार मेला आयोजित होगा, जिसमें 250 रिक्तियां उपलब्ध रहेंगी.

18 मई को जौनपुर और झांसी में भी जॉब फेयर लगाया जाएगा. जौनपुर में 304 और झांसी में 327 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं 19 मई को आगरा में 275 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा.

20 मई का दिन सबसे खास रहने वाला है. इस दिन हापुड़ में 1972 पदों के लिए विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा आगरा, मऊ और बलरामपुर में भी भर्ती प्रक्रिया चलेगी.

See also  Big NTA Overhaul After NEET Row: 600 Experts Removed, Four-Tier Paper Checking System & CISF Security | India News

21 मई को चित्रकूट में 172 पदों के लिए रोजगार मेला लगेगा, जबकि 22 मई को भदोही और बांदा में युवाओं को नौकरी पाने का अवसर मिलेगा. बांदा में अकेले 550 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी.

23 मई को हरदोई और अमेठी में भी रोजगार मेलों का आयोजन होगा. इसके अलावा 29 मई को भदोही में एक बार फिर जॉब फेयर लगाया जाएगा.

कौन कर सकता है आवेदन?

इन रोजगार मेलों में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है. 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा और अन्य योग्यताओं वाले अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं.

फ्रेशर और अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों को इन मेलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. कई निजी कंपनियां, संस्थान और औद्योगिक इकाइयां मौके पर इंटरव्यू लेकर चयन प्रक्रिया पूरी करेंगी.

यह भी पढ़ें – DU ने सेंट स्टीफंस कॉलेज को नए प्रिंसिपल की नियुक्ति रोकने का निर्देश दिया, सुसान एलियास की नियुक्ति पर विवाद

साथ लेकर जाएं जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज लेकर जाना होगा. इनमें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन या अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अपडेटेड सीवी शामिल हैं.

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवार यूपी रोजगार संगम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. वहीं जिन अभ्यर्थियों ने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है, उनके लिए वेन्यू पर भी ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

यह भी पढ़ें – NEET (UG) 2026: नीट परीक्षा की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा एग्जाम; जानें जरूरी अपडेट्स

See also  BSEB intermediate spot admission 2026 schedule announced; registration begins August 5

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required