भारत के तटीय सफर में बना नया रिकॉर्ड, श्रेयांश मित्तल ने अकेले बाइक से तय की ईस्ट-टू-वेस्ट यात्रा


देश के युवा बाइक राइडर श्रेयांश मित्तल ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने भी मान्यता दी है. श्रेयांश ने भारत के पूर्वी तट (East Coast) से पश्चिमी तट (West Coast) तक अकेले मोटरसाइकिल से सबसे तेज यात्रा पूरी कर नया रिकॉर्ड बनाया है. इस उपलब्धि के लिए उन्हें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है.

रिकॉर्ड के अनुसार, श्रेयांश मित्तल ने 30 मार्च 2026 को सुबह 5:45 बजे ओडिशा के दीघा, पुरी, विशाखापट्टनम, चेन्नई, पुडुचेरी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी और कोच्चि जैसे प्रमुख तटीय शहरों से गुजरते हुए अपनी यात्रा शुरू की. उन्होंने पूरे सफर के दौरान भारत के समुद्री तट के किनारे स्थित प्रमुख मार्गों पर लगातार मोटरसाइकिल चलाई.

लगातार कई दिनों तक चले इस अभियान के बाद श्रेयांश 5 अप्रैल 2026 को शाम 6:35 बजे गुजरात के कोटेश्वर (पश्चिमी तट) पहुंचे और अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की. इस दौरान उन्होंने कुल 6,616.6 किलोमीटर की दूरी तय की. यह पूरा सफर उन्होंने 6 दिन, 12 घंटे और 50 मिनट में पूरा किया, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है.

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अनुसार, यह उपलब्धि भारत के पूर्वी तट से पश्चिमी तट तक अकेले मोटरसाइकिल से सबसे तेज अभियान (Fastest Individual to Complete a Solo Motorcycle Expedition from East Coast to West Coast of India) के रूप में दर्ज की गई है. रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 14 मई 2026 को की गई, जबकि प्रमाण पत्र 12 जून 2026 को जारी किया गया.

See also  CBSE re-evaluation begins today at cbse.gov.in; over 11 lakh answer scripts to be evaluated

यह भी पढ़ें – पंचायत सचिव बनने के लिए कौन सा एग्जाम देना होता है, कितनी मिलती है इनको सैलरी?

चुनौतियों का करना पड़ा सामना 

श्रेयांश मित्तल का यह अभियान केवल एक रिकॉर्ड बनाने तक सीमित नहीं था. हजारों किलोमीटर की इस यात्रा में उन्हें अलग-अलग राज्यों की परिस्थितियों, मौसम और सड़क मार्गों की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. इसके बावजूद उन्होंने निर्धारित समय के अंदर अपनी मंजिल तक पहुंचकर यह उपलब्धि हासिल की.

एडवेंचर प्रेमियों के बीच चर्चा

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा जारी प्रमाण पत्र में इस उपलब्धि का खास उल्लेख किया गया है और इसे आधिकारिक रूप से रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया गया है. इस सम्मान के बाद श्रेयांश मित्तल की उपलब्धि बाइकिंग समुदाय और एडवेंचर प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

यह भी पढ़ें – यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 63200 रुपये तक मिलेगी सैलरी

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required