बॉम्बे हाईकोर्ट को कुक की जरूरत, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई


सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए मुंबई हाईकोर्ट में नौकरी पाने का मौका है. मुंबई हाई कोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने रसोइया के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के तहत कुल 18 पदों को भर जाना है. वहीं इस भर्ती की खास बात यह है कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता सिर्फ चौथी कक्षा पास रखी गई है. ऐसे में कक्षा 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं, बल्कि ऑफलाइन रखी गई है. इन पदों के लिए उम्मीदवारों को फॉर्म भरकर स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा. 

कितनी है वैकेंसी और क्या है योग्यता?

मुंबई हाई कोर्ट के औरंगाबाद बेंच की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार कुल 18 पदों पर भर्ती की जानी है. इनमें एक पद दिव्यांग उम्मीदवार के लिए आरक्षित है. कुक पद के लिए उम्मीदवार का कम से कम चौथी कक्षा पास होना जरूरी है. जिन उम्मीदवारों ने 10वीं 12वीं या इससे ज्यादा पढ़ाई की है. वह भी आवेदन के योग्य है. अगर किसी उम्मीदवार के पास चौथी कक्षा की मार्कशीट नहीं है, तो आवेदन में चौथी कक्षा के लिए 50 प्रतिशत अंक का अनुमानित स्कोर दर्ज करने का प्रावधान है. इसके अलावा उम्मीदवार को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में पढ़ने-लिखने और बोलने के ज्ञान होना चाहिए. वहीं उम्मीदवार को शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह का खाना बनाना आना चाहिए.

See also  CBSE 12th result 2026 at results.cbse.nic.in (Today?) Live: 'When?' anxious students want to know

52 हजार रुपये तक मिलेगी सैलरी 

बॉम्बे हाईकोर्ट में कुक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के तौर पर मैट्रिक्स लेवल एस 3 में सैलरी दी जाएगी. इन पदों पर सैलरी 16,600 से 52,400 तक मिलेगी. इसके अलावा नियमानुसार दूसरे सरकारी भत्ते भी मिलेंगे. वहीं इन पदों के लिए उम्मीदवारों की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष होनी चाहिए. पिछड़ा वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष रखी गई है. वहीं कोर्ट या सरकारी कर्मचारी निर्धारित शर्तों के तहत आवेदन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-UPSC ESE 2026 का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, 21 सितंबर से होगा पर्सनैलिटी टेस्ट

50 अंकों के आधार पर होगा चयन 

उम्मीदवारों का चयन कुल 50 अंकों की प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा. इसमें सबसे ज्यादा जरूरी कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट का होगा. कुकिंग प्रैक्टिकल टेस्ट 30 अंकों का होगा. इसमें कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है. इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट 10 अंकों का और ओरल इंटरव्यू 10 अंकों का होगा, जो उम्मीदवार प्रैक्टिकल कुकिंग टेस्ट में सफल नहीं होंगे वह आगे के प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे. वहीं अंतिम चरण तीनों चरणों में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट से किया जाएगा. 

ऐसे भेजना होगा आवेदन 

उम्मीदवारों को मुंबई हाई कोर्ट के ऑफिशियल वेबसाइट से निर्धारित आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फोटो लगानी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट की सेल्फ एसिस्टेड कॉपी जमा करनी होगी. आवेदन वाले लिफाफे पर एप्लीकेशन फॉर पोस्ट ऑफ स्वयंपाकी लिखना होगा. इसके बाद पूरा आवेदन केवल स्पीड पोस्ट के जरिए भेजना होगा. स्पीड पोस्ट पर एड्रेस प्रबंधक प्रशासन, मुंबई हाई कोर्ट, बेंच औरंगाबाद जालना रोड, छत्रपति संभाजी नगर-431009 पर 10 सितंबर शाम 5 बजे तक पहुंच जाना चाहिए. दूसरे किसी माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. वहीं आवेदन जमा करते समय कोई फीस भी नहीं देनी होगी. 

See also  Rajasthan launches 'Khushishala' in 1,500 govt schools to boost student mental health and well-being

ये भी पढ़ें-स्कूलों में नशा और इंटरनेट बना बड़ी समस्या, ICMR के सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required