बुकर प्राइज 2026 की लॉन्ग लिस्ट जारी; 13 किताबों ने बनाई जगह, 10 लेखक पहली बार रेस में


Booker Prize 2026: दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कारों में शामिल बुकर प्राइज 2026 की लॉन्ग लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बार कुल 13 उपन्यासों को लिस्ट में शामिल किया गया है. इनमें 10 लेखक पहली बार बुकर प्राइज की दौड़ में पहुंचे हैं, जबकि तीन लेखकों का यह पहला उपन्यास है. सेलेक्ट हुई किताबें सात देशों और तीन महाद्वीपों का प्रतिनिधित्व करती है. इनमें डार्क कॉमेडी, डिस्टोपियन फिक्शन, घरेलू ड्रामा और ऐतिहासिक स्टोरी जैसे कई विशेष शामिल है.

163 नॉवेल्स में चुनी गई 3 किताबें 

बुकर प्राइज 2026 के लिए अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच यूके और आयरलैंड में प्रकाशित 163 नॉवेल्स पर विचार किया गया. इनमें से जूरी ने 13 उपन्यासों को लॉन्गलिस्ट के लिए चुना है. इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता लेखक और इतिहासकार मैरी बियर्ड ने की. उनके साथ कवि रेमंड एंट्रोबस, म्यूजिशियन जार्विस कॉकर, राइटर रेबेका लियू और एक्ट्रेस सारा जेसिका पार्कर जूरी में शामिल है.

पूर्व विजेता और नए लेखक लिस्ट में शामिल 

इस बार की लिस्ट में पूर्व बुकर विजेता मार्लन जेम्स और डगलस स्टुअर्ट भी शामिल है. मार्लिन जेम्स अपने उपन्यास The Disappears के साथ 2015 में पुरस्कार जीतने के बाद पहली बार लॉन्ग लिस्ट में लौटे हैं. वहीं डगलस स्टुअर्ट का उपन्यास The Land in Winter भी सेलेक्ट हुआ है. अमेरिकी लेखक एलिजाबेथ स्ट्राउट को उनके उपन्यास Tell Me Everything के लिए तीसरी बार बुकर लॉन्ग लिस्ट में जगह मिली है. यह उपन्यास कोविड के बाद की दुनिया और 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं. 

See also  government jobs out in up bihar recruitment for thousands of posts including aso instructor

कई विषयों पर आधारित है उपन्यास 

इस साल लॉन्ग लिस्ट में शामिल किताबों में परिवार, पहचान, राजनीति, अपराध, युद्ध, मानसिक स्वास्थ्य, डिमेंशिया और सामाजिक बदलाव जैसे विषय प्रमुखता से सामने आते हैं, लिस्ट में Switzy, Helen of Nowhere, The End of Everything, Black Bag, The Renovation, May We Feed the King, The Palm House, All Them Dogs I Ain’t Never Seen और The Vivisectors जैसी किताबें भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें-Nurse recruitment 2026: नर्स के 312 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

बुकर प्राइज की जूरी ने क्या कहा?

बुकर प्राइज 2026 की जूरी की अध्यक्ष मैरी बियर्ड ने कहा कि इस साल लॉन्ग लिस्ट यह साबित करती है कि उत्कृष्ट साहित्य किसी एक टय फार्मूले तक सीमित नहीं होता. उनके अनुसार चयनित किताबों में डार्क कॉमेडी, डिस्टोपियन कल्पना और घरेलू जीवन पर आधारित कहानियों का संतुलित मिश्रण देखने को मिलता है. वहीं बुकर प्राइज फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गेबी वुड ने कहा कि इस साल की लॉन्ग लिस्ट कंटेम्पररी साहित्य की विविधता और क्रिएटिविटी को दर्शाती है. इसमें अलग-अलग देशों और विषयों पर लिखी गई किताबों को जगह मिली है. 

कब घोषित होगी शॉर्टलिस्ट और विनर? 

बुकर प्राइज 2026 की शार्ट लिस्ट की घोषणा 22 सितंबर को लंदन के साउथ बैंक सेंटर में की जाएगी. इसके बाद 10 नवंबर को विजेता के नाम का ऐलान होगा. विजेता को 50 हजार पाउंड की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जबकि शॉर्टलिस्ट में शामिल प्रत्येक लेखक को 2500 पाउंड दिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-Government Jobs 2026 : इस साल इन 3 राज्यों में आ रही है बंपर वैकेंसी, आज से ही शुरू कर दें तैयारी

See also  Delhi University Admissions 2026: Over 2.73 lakh sign up as Commerce, Humanities dominate preferences | Education News

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required