बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के परीक्षा फॉर्म आज से शुरू, 16 सितंबर तक मौका


बिहार विद्यालय समिति ने मैट्रिक (BSEB) और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 को लेकर जरूरी तारीख की जारी कर दी है. बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया आज यानी 25 अगस्त से शुरू कर दी गई है. विद्यार्थियों के पास आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए 16 सितंबर 2026 तक का समय रहेगा. इस दौरान परीक्षा फीस भी जमा करनी होगी. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थी अपने स्तर से ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरेंगे. आवेदन की प्रक्रिया संबंधित स्कूल प्रधान के माध्यम से पूरे की जाएगी. ऐसे में परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को तय समय के अंदर अपने स्कूल से कांटेक्ट करना होगा. 

स्कूलों के माध्यम से भरा जाएगा फॉर्म 

बिहार बोर्ड के अनुसार मैट्रिक और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया स्कूलों के प्रधान की जिम्मेदारी होगी. इंटरमीडिएट के परीक्षा फाॅर्म के लिए intermediate.biharboardonline.com और मैट्रिक के लिए exam.biharboardonline.org का इस्तेमाल किया जाएगा. स्कूलों के हेड वेबसाइट से परीक्षा फॉर्म डाउनलोड करके विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे. विद्यार्थी फॉर्म की दो प्रतियां भरेंगे. एक प्रति संस्थान में जमा करनी होगी, जबकि दूसरी प्रति पर प्रधान के हस्ताक्षर, मुहर और तारीख दर्ज करके विद्यार्थी को वापस दिया जाएगा. 

फॉर्म जमा करने से पहले ये जानकारी देखें 

परीक्षा फॉर्म भरते समय विद्यार्थियों को लिस्ट में अपने प्रमाण पत्र में दर्ज जानकारी से सभी डिटेल का मिलान करना होगा. नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, जाति और चुने गए विषय जैसी जानकारी में किसी तरह की गलती होने पर उसे आवेदन अवधि के दौरान स्कूल के हेड के जरिए ठीक कराया जा सकता है. बोर्ड ने विद्यार्थियों के लिए मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करना भी अनिवार्य किया है. एक विद्यार्थी के लिए एक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया जाएगा. 

See also  Delhi Police Constable Result 2026: SSC releases marks and final answer key after merit list announcement; download here

फोटो और सिग्नेचर के लिए तय है साइज 

परीक्षा फाॅर्म के साथ अपलोड होने वाली फोटो और सिग्नेचर को लेकर भी बोर्ड ने मानक निर्धारित किए हैं. स्टूडेंट के रंगीन फोटो 35 एमएम * 30 एमएम आकार की होनी चाहिए. फोटो की फाइल जेपीजी-जेपीईजी फॉर्मेट में और उसका साइज 50 से 100 केबी के बीच होना चाहिए. फोटो का बैकग्राउंड सफेद या हल्का हरा रखा गया है. फोटो में चेहरे का हिस्सा खरीद 70 से 80 प्रतिशत होना चाहिए. फोटो में टोपी, चश्मा, स्कार्फ या काला चश्मा नहीं होना चाहिए. फोटो का रेजोल्यूशन 300 डीपीआई निर्धारित किया गया है. वहीं सिग्नेचर की फाइल 10 से 20 केबी की होने चाहिए. इसका निर्धारित आकार 3.5 सीएम* 1 सीएम है और सिग्नेचर सफेद कागज पर काली या  नीली स्याही के लिए किया हुआ होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-RTI: केंद्र में 8.23 लाख पद खाली, राष्ट्रपति सचिवालय और PMO में भी कमी

कितनी फीस जमा करनी होगी?

बोर्ड ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए विद्यार्थियों की अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से फीस तय की है. नियमित आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स कैटेगरी के स्टूडेंट्स को 1430 रुपये परीक्षा फीस देनी होगी, वहीं स्वतंत्र परीक्षार्थियों को 1770 रुपये देनी होगी. फीस क्वालीफाइंग करने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस 2110 रुपये रखा गया है. व्यावसायिक प्रोग्राम में नियमित विद्यार्थियों के लिए 1830 रुपये, जबकि स्वतंत्र स्टूडेंट के लिए 2170 रुपये फीस निर्धारित है. 

16 सितंबर आवेदन के आखिरी तारीख 

बिहार बोर्ड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2027 आवेदन के लिए 25 अगस्त  से 16 सितंबर 2026 तक की समय सीमा तय की है. विद्यार्थियों को इसी अवधि में स्कूल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरवाने के साथ फीस जमा करनी होगी. परीक्षा फॉर्म भरते समय अगर किसी तरह की गलती दिखाई देती है, तो विद्यार्थी को उसकी तुरंत जानकारी स्कूल के प्रधान को देनी होगी, जिससे गलती में जल्दी से जल्दी सुधार कराया जा सके.

See also  'Bhai Yeh Kya Naya Scheme Hai?': Student Asks CBSE For 6 Grace Marks, Splits The Internet | Viral News

ये भी पढ़ें-DU में UG की 13 हजार से ज्यादा सीटें खाली, इन विषयों में सबसे ज्यादा वैकेंसी 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required