बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट मार्कशीट जारी, स्कूलों में मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट


बिहार स्कूल ऑफ एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) में कक्षा 10वीं की सेकेंडरी स्पेशल और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट जारी कर दी है. बोर्ड ने इन डॉक्यूमेंट के वितरण की प्रक्रिया भी स्पष्ट कर दी है. छात्रों को अपनी मार्कशीट और प्रमाण पत्र लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी. उन्हें अपने संबंधित स्कूल से ही डॉक्यूमेंट मिलेंगे. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 से संबंधित DEO कार्यालय में छात्रों की मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट उपलब्ध करा दिए गए हैं.

स्कूलों से ही मिलेंगे मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट 

BSEB ने छात्रों को सलाह दी हैं कि वे डॉक्यूमेंट लेने के लिए सीधे DEO कार्यालय न जाए. इसके बजाय अपने संबंधित स्कूल से कांटेक्ट करें और मार्कशीट में प्रोविजनल सर्टिफिकेट के वितरण की जानकारी ले. डॉक्यूमेंट को स्कूल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्कूल प्रमुखों को दी गई है. वही संबंधित DEo कार्यालय से छात्र के डॉक्यूमेंट प्राप्त करेंगे और फिर स्कूल में उन्हें उपलब्ध कराएंगे. 

ये भी पढ़ें-AI Copy Checking: क्या एआई से चेक होने लगी हैं कॉपियां, किन देशों में बढ़ रहा ये चलन?

20 अगस्त से DEO  कार्यालय में उपलब्ध होंगे डॉक्यूमेंट 

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार सेकेंडरी स्पेशल और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 से जुड़े डॉक्यूमेंट 20 अगस्त से संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध है. इनमें मार्कशीट प्रोविजनल सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड शामिल है. जिन छात्रों ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन किया था और उनके अंकों में बदलाव हुआ है, उनकी संशोधित मार्कशीट भी उपलब्ध कराई गई है. ऐसे छात्र भी अपने स्कूल से संशोधित डॉक्यूमेंट प्राप्त कर सकेंगे. 

See also  JEE Advanced 2026 results declared- Arohi Deshpande is female topper. Who got AIR 1?

कब हुई थी बिहार बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा?

बिहार बोर्ड ने कक्षा दसवीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 6 मई तक किया था. इसका रिजल्ट 23 मई 2026 को जारी किया गया. कंपार्टमेंट परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित हुई थी, जिन्हें कुछ विषय में परीक्षा पास करने या अपने प्रदर्शन में सुधार का एक और मौका चाहिए था. वहीं छात्रों को अधिकतम 2 विषयों में कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिला था. 

अब आगे छात्रों को क्या करना होगा?

मार्कशीट और प्रोविजनल सर्टिफिकेट लेने के लिए छात्रों को अपने स्कूल से कांटेक्ट करना होगा. स्कूल प्रमुख पहले डीईओ कार्यालय से डॉक्यूमेंट प्राप्त करेंगे. इसके बाद छात्रों को स्कूल के माध्यम से उनकी मार्कशीट और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे. छात्रों को डॉक्यूमेंट प्राप्त करते समय परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी से संबंधित कागज अपने पास रखने की सलाह दी गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर उनका वेरिफिकेशन किया जा सके.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

See also  IIT Delhi Protests: Students Demand Professor’s Resignation After MSc Student’s Death | Education and Career News

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required