नीट दोबारा होने की खबर से छात्रों में उम्मीद, बोले- अब मेहनत का सही फल मिलेगा


नीट परीक्षा दोबारा कराए जाने की खबर ने उन हजारों छात्रों के मन में नई उम्मीद जगा दी है, जो पेपर लीक के आरोपों के कारण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे. कई छात्रों का कहना है कि उन्होंने पूरे साल कड़ी मेहनत की थी, लेकिन कुछ लोगों की गलत हरकतों की वजह से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया. अब परीक्षा दोबारा होने की संभावना से छात्रों को विश्वास है कि इस बार उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन होगा और उन्हें खुद को साबित करने का एक और मौका मिलेगा.

शुभम, जिन्होंने इस साल नीट परीक्षा दी थी, कहते हैं कि पेपर लीक की खबरों के बाद उन्हें बहुत निराशा हुई थी. उनका कहना है कि जब उन्होंने परीक्षा दी थी, तब उन्हें लगा था कि वे पूरी ईमानदारी से मेहनत कर रहे हैं, लेकिन बाद में जब पेपर लीक की बातें सामने आईं तो उन्हें लगा कि उनके साथ बहुत गलत हुआ है. शुभम कहते हैं अगर नीट दोबारा होता है तो यह हमारे लिए बहुत अच्छा होगा. हमें फिर से मौका मिलेगा और इस बार हम और बेहतर तैयारी के साथ परीक्षा देंगे.

एक अन्य छात्र ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि यह फैसला उन सभी मेहनती छात्रों के लिए राहत लेकर आया है, जिन्होंने पूरे साल लगन से पढ़ाई की थी. उनका कहना है. हमने दिन-रात मेहनत की थी. लेकिन कुछ लोग बिना मेहनत के आगे निकल गए. अगर परीक्षा दोबारा होती है तो हम इस बार अपना स्कोर और बेहतर करेंगे. सरकार ने जो फैसला लिया है, वह बिल्कुल सही है. हमें एक और मौका मिलेगा कि हम अपनी मेहनत को साबित कर सकें.

See also  IDBI Bank SO recruitment 2026: Notification released for Specialist Officers post; registration begins on July 14

पूरी ताकत से तैयारी

विकास का भी यही मानना है कि परीक्षा दोबारा होने से उन छात्रों को फायदा मिलेगा. जो अपनी मेहनत के दम पर चयन पाना चाहते हैं. विकास कहते हैं हमने जो मेहनत की थी, उसका सही परिणाम नहीं मिल पाया. अगर नीट दोबारा होता है तो यह हमारे लिए नया मौका होगा. इस बार हम पूरी ताकत से तैयारी करेंगे ताकि चयन सुनिश्चित कर सकें.

जितनी मेहनत उतना ही फल

छात्रा अनीता ने भी इस फैसले का स्वागत किया. उनका कहना है कि उन्होंने पूरे साल मन लगाकर पढ़ाई की थी, लेकिन कुछ लोगों की वजह से पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए. अनीता कहती हैं हम जितनी मेहनत करते हैं, हमें उतना ही मिलना चाहिए. अगर हमें फिर से मौका दिया जाता है तो हम जरूर चयन लेकर आएंगे. लाइव

ये भी पढ़ें-दोबारा परीक्षा देने वालों को क्या फिर मिलेंगे एडमिट कार्ड, फोटो-सिग्नेचर के लिए क्या होंगे नियम?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required